{"_id":"65ad7997ee1e4ea38f05f6db","slug":"passengers-got-off-the-bus-saying-it-was-bad-auraiya-news-c-12-1-knp1023-554933-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बस खराब बताकर सवारियां उतारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बस खराब बताकर सवारियां उतारी
Mon, 22 Jan 2024 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
अजीतमल। रोडवेज डिपो की एक बस के चालक व परिचालक ने अनंतराम टोल प्लाजा के पास बस को शनिवार रात खड़ा कर दिया। खराबी बताते हुए सवारियों को उतार दिया। सवारियों के जाते ही चालक बस को लेकर रफूचक्कर हो गया।
औरैया डिपो की बस शनिवार देर रात इटावा से सवारियों को लेकर औरैया की ओर जा रही थी। अनंतराम टोल प्लाजा निकलकर चालक ने बस को हाईवे पर ही खड़ा कर दिया। सवारियों को इंजन के अल्टीनेटर में कमी बताते हुए उतार दिया। रात का समय और शुरू हो रहे कोहरे को देखकर बेचौन सवारियों ने ट्रकों को रोकना शुरू किया। ताकि अपने गंतव्य तक पहुंच सके। टिकट का पूरा पैसा देने के बावजूद भी कई सवारियों को अन्य वाहनों पर अतिरिक्त पैसा देकर लिफ्ट लेनी पड़ी। परिचालक ने कुछ सवारियों को पीछे से आ रही रोडवेज बस को रोककर ट्रांसफर किया।
सवारियों ने बताया कि परिचालक किसी दूसरी बस से इटावा को निकल गया। अकेला चालक बस को स्टार्ट कर अजीतमल की ओर भगा ले गया। सवारियों को उतारने के पीछे कुछ लोग ये कयास लगा रहे थे कि चालक व परिचालक ने अपने घर रुकने के लिए ऐसा किया होगा।
विज्ञापन
बाबरपुर कस्बा के मोहल्ला अशोक नगर निवासी जयप्रकाश ने बताया कि 72 रूपये का टिकट लिया था। पैसा भी वापस नहीं किया और टोल प्लाजा पर बस खराब बताकर उतार दिया। 20 रूपये अलग से देकर ट्रक पर बैठकर बाबरपुर हाईवे तक आना पड़ा। वहीं अजीतमल कस्बे के मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी हरिओम ने बताया टोल प्लाजा से 20 रूपये देकर अजीतमल पहुंच सका। परिचालक ने बीच रास्ते में उतारकर पैसे भी वापस नहीं किया।इस संबंध में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अर्पणा मीनाक्षी ने बताया कि मामले की जांच की गई है। दोषी पाए चालक व परिचालक को 15 दिनों के लिये कार्य मुक्त किया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ट्रक चालक ने कार सवारों पर नगदी लूटने का आरोप
-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुई वारदात, घटनास्थल अयाना थाना क्षेत्र का होने पर ट्रांसफर हुई जांच

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर छत्तीसगढ़ से डीसीएम द्वारा माल ले जा रहे चालक का आरोप है कि कार सवार दबंगों ने उसे पहले रोका इसके बाद मारपीट की। इसके अलावा चालक के जेब में पड़े 30 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। वहीं घायल चालक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जालौन जनपद के उरई निवासी राजकुमार पुत्र राम प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी डीसीएम से अपने एक अन्य साथी के साथ छत्तीसगढ़ से माल लेकर फरीदाबाद जा रहा था। जैसे ही वह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खंबा नंबर 338 पर पहुंचा तभी नीले रंग की एक कार से उतरे कुछ लोगों ने जबरन डीसीएम रोक ली। डीसीएम से उतार कर उसे बेरहमी से पीटा। राजकुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि कार चालकों ने उसकी जेब में पड़े 30 हजार रुपये भी निकाल लिए। बताया कि पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने उन्हें 50 शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी गई। इस संबंध में सदर क्षेत्राधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लड़ाई झगड़े का मामला है। अयाना क्षेत्र की घटना है। घायल का उपचार कराया जा रहा है। अयाना थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
प्रेम विवाह करने वाली नवविवाहिता को किया प्रताड़ित
- पति एवं ससुरालियों पर उत्पीड़ना एवं एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। प्रेम विवाह करने वाली नवविवाहिता को पति एवं ससुरालियों ने प्रताड़ित किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दिबियापुर थाना पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ उत्पीड़न एवं एससी एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव ऊमरसाना निवासी प्रियंका पुत्री सियाजगत ने बताया कि 28 सितंबर 2022 को पीड़िता की शादी गांव ऊमरसाना के बब्लू उर्फ गट्टू के साथ मंदिर में हुई थी। आरोप लगाया कि इससे पहले बब्लू पीड़िता को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। इसकी रिपोर्ट भी दिबियापुर थाने में दर्ज हुई थी। पीड़िता अनुसूचित जाति की महिला है, जबकि पति पिछड़ा वर्ग का है। ससुरालियों के कहने पर विवेचना के दौरान पीड़िता ने पति एवं परिजनों के पक्ष में बयान दे दिए थे। इसपर फाइनल रिपोर्ट लग गई थी, लेकिन ससुरालीजन पीड़िता के साथ आए दिन जातिगत अपशब्दों का प्रयोग करके प्रताड़ित करने लगे।
सात सितंबर 2023 को पति एवं ससुरालियों ने पीड़िता को लात घूसों से पीटा। आठ सितंबर को भाई की मदद से पीड़िता चिचौली स्थित सौ शैया अस्पताल में भर्ती हुई। यहां पर पीड़िता ने मृत बच्चे को जन्म दिया। आरोप लगाया कि इसके बाद उसका पति उसे दिल्ली ले गया। यहां दोबारा मारपीट शुरू कर दी। 27 दिसंबर 2023 को मारपीट कर जाति सूचक गालियां देते हुए घर से निकाल दिया। पिता ने पीड़िता का इलाज कराया। पीड़िता की शिकायत पर पति बबलू उर्फ गटटू, ससुर राममिलन, पति के भाई हरीश, रामजीत, सास राजाबेटी के खिलाफ प्रताडि़त करने एवं एससी एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
धोखाधड़ी में प्लाट का बैनामा करने पर चार पर मुकदमा
औरैया। कस्बा खानपुर निवासी मायादेवी पत्नी भागीरथ कोरी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने चार नामजद लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की ओर से शिकायत प्रकोष्ट पर की गई शिकायत के बाद एसपी ने संज्ञान लिया। आदेश बाद कस्बा खानपुर निवासी मुसर्रत अली, मकसूद अली, मोहल्ला भराव फफूंद निवासी आरिफ व गढैया मोहल्ला निवासी अंकित अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि फर्जी अभिलेख दिखाकर उसे चकरोड की जमीन बिक्री कर दी गई। वहीं पीड़िता का आरोप है कि जब उसने रुपये वापस मांगे तो गाली-गलौज की गई। सदर कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि मामले में कई बिंदुओं पर जांच होनी है। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कार की टक्कर से घायल युवक की मौत, रिपोर्ट
दिबियापुर। कार की टक्कर से घायल युवक की मौत मामले में मृतक की पत्नी ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव खजुवैया उमरी निवासी शकुंतला ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनके पति शिवबालक नौ जनवरी की शाम चार बजे स्टेशन रोड से घर वापस आ रहे थे। बेला की तरफ आ रही कार चालक ने टक्कर मार दी। बाद में 13 जनवरी को सैफई में उपचार के दौरान पति की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- --
अधिवक्ता ने कार सवारों पर लगाया अपहरण का आरोप
औरैया। नरायनपुर मोहल्ला निवासी अधिवक्ता रंजीत कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह न्यायालय में सेवाएं देते हैं। साथी अधिवक्ता सागर शुक्ला का रविवार को फोन आया कि किसी की जमानत होनी है। इस पर वह सदर तहसील के लिए निकले। रास्ते में पंचमुखी मंदिर समीप कार सवार पांच लोगों ने उन्हें रोक लिया। जबरन कार में डालकर ले जाने लगे। इस दौरान आरोपियों ने पर्स भी खींच लिया। जिसमें 13 हजार रुपये थे। इसी दौरान भीड़ जुटने पर आरोपी कार से भाग निकले। मामले को लेकर पूर्व में हुई कहासुनी का हवाला देकर अपहरण करने का आरोप लगाया। वारदात की सूचना पर सीओ सदर महेंद्र प्रताप सिंह कोतवाली पहुंचे। जहां अधिवक्ता से पूछताछ की। सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर चार से पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बैंक में परिचित का मोबाइल नंबर लगवाया, डेढ़ लाख उड़ाए

- न्यायालय के आदेश के बाद पीड़ित के शिकायती पत्र पर रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। बैंक खाते में परिचित का मोबाइल नंबर दर्ज कराना एक बैंक खाता धारक के लिए मुसीबत बन गया। बैंक खाते में दर्ज मोबाइल नंबर के आधार पर युवक के परिचित ने बैंक खाते से धोखा धड़ी करके डेढ़ लाख रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फफूंद क्षेत्र के गांव ममरेजपुर आल निवासी अरुण कुमार पुत्र श्याम बिहारी ने तहरीर में बताया कि पीड़ित का एक बैंक खाता दिबियापुर स्थित एक बैंक शाखा में है। पीड़ित ने 25 अप्रैल 2023 को अपने बैंक खाते में डेढ़ लाख रुपए जमा कराए थे। पीड़ित के मुताबिक जब बैंक में खाता खुलवाया था उस समय उनके पास कोई मोबाइल नहीं था। इसके चलते पीड़ित ने अपने करीबी व्यक्ति इटावा जिले के भर्थना में साम्हो के गांव गंगाधर का नगला निवासी मोहित उर्फ सोनू का मोबाइल नंबर अपने बैंक खाते में दर्ज करा दिया था। मोहित घर भी आता था और परिचित था। आरोप लगाया कि मोहित उर्फ सोनू ने बैंक खाते में नंबर दर्ज होने का फायदा उठाकर धोखाधड़ी करके खाते से डेढ़ लाख रुपए निकाल लिए।
पीड़ित को इस बात की जानकारी तब हुई। जब पीड़ित बैंक शाखा में पासबुक इंट्री कराने गया। तब पीड़ित ने 19 मई 2023 को दिबियापुर थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र लिखकर दिया था। इसपर 26 मई को थानाध्यक्ष ने समझौता करा दिया था। समझौता नामा के आधार पर आरोपी ने 30 जून तक एक लाख रुपए एवं अगस्त सितंबर में 25-25 हजार रुपए देने थे, लेकिन आरोपी ने अभी तक रुपये नहीं दिए। थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
व्यापारी की मौत पर कस्बा में रहा गमगीन माहौल
फोटो-21एयूआरपी20- सुनील कुमार स्वर्णकार की फाइल फोटो। श्रोत-परिजन
बिधूना। कार से सर्राफा व्यापारी परिवार सहित आगरा से अपने घर बिधूना आने के दौरान करहल के पास डंपर की टक्कर से हादसे का शिकार हो गए। जिससे सर्राफा व्यापारी समेत उनकी पत्नी पुत्र व पुत्रवधू घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर सर्राफा व्यापारी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
कस्बा बिधूना के लोहामंडी बाजार निवासी सुनील कुमार स्वर्णकार (50) पुत्र राजेंद्र प्रसाद स्वर्णकार शनिवार को पत्नी सोनी, पुत्र राज व सचिन, पुत्रवधू ईशा के साथ राज की 20 जनवरी को शादी के लिए कार से बाजार करने आगरा गए थे। रात करीब 11:30 बजे करहल के पास कार में सामने से डंपर ने टक्कर मार दी। जिससें कार में सवार सुनील कुमार, उनके पत्नी व पुत्रों व पुत्रबधू सभी लोग के घायल हो गए। घायलों को कार से निकाल कर सभी को इलाज के लिए सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने सुनील कुमार को मृत घोषित कर दिया। पत्नी सोनी का सैफई अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुत्र व पुत्रवधू के हल्की चोट होने के चलते घर भेज दिया गया। चालाक जीतू के हल्की चोट आयी हैं।
-- -- -- -- -- -- -
फोटो-21एयूआरपी21-नसीम की फाइल फोटो। श्रोत-परिजन
सड़क दुर्घटना में घायल की मौत
अजीतमल। शुक्रवार की शाम हुई एक मार्ग दुर्घटना में घायल अजीतमल कस्बा के मोहल्ला राजीव नगर निवासी युवक की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार की देर शाम पुराने मुगल रोड पर एक मार्ग दुर्घटना में राजीव नगर मुहल्ला निवासी नसीम उर्फ भासू पुत्र सरदार बुरी तरह घायल हो गया था। जिसे परिजनों ने सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने सैफई रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान नसीम की शनिवार देर रात मौत हो गई। (संवाद)