फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Passenger going to buy ticket dies after being hit by goods train

Auraiya News: टिकट लेने जा रहे यात्री की मालगाड़ी से कटकर हुई मौत

Sun, 14 Jan 2024 01:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 01:26 PM IST
विज्ञापन
Passenger going to buy ticket dies after being hit by goods train
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अछल्दा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर सुबह कानपुर-टूंडला मेमू से इटावा जाने के लिए लाइन पार कर टिकट लेने जा रहा एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।रेल कर्मचारियों ने मृतक के शव को ट्रैक से हटाकर स्टेशन पर रख दिया। आरपीएफ कर्मचारियों के कपड़ों की तलाशी लेने पर मिले कागजों से उसकी शिनाख्त हो सकी।
शनिवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर अछल्दा स्टेशन से कानपुर-टूंडला मेमू से गंतव्य जाने के लिए एक युवक टिकट लेने के लिए ट्रैक पार कर दूसरी तरफ स्टेशन पर जाने लगा। सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। इसी बीच कानपुर की ओर से अपलाइन पर मालगाड़ी आ गई। कोहरे के कारण युवक मालगाड़ी को देख नहीं सका और उसकी चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों ने मृतक के शव को ट्रैक से हटाकर स्टेशन पर रख दिया। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने युवक के कपड़ों की तलाशी ली। जिसमें उसकी शिनाख्त चिमकुनी निवासी अरविंद पाल 26 वर्षीय पुत्र हीरा लाल के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची अछल्दा थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि अरविंद गुजरात में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। जो घर से गुजरात जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed