{"_id":"5fbfeff28ebc3e9c01281478","slug":"park-auraiya-news-knp5965014113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास शय्या अस्पताल में अब नहीं लगेगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचास शय्या अस्पताल में अब नहीं लगेगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। 50 शय्या जिला संयुक्त अस्पताल में पार्किंग स्थल का निर्माण कराया गया है। पहले यहां वाहनों के आड़े तिरक्षे खड़े होने से एंबुलेंस को अंदर ले जाने में दिक्कत होती थी। इससे कई बार गंभीर मरीजों की हालत बिगड़ जाती थी। साथ ही परिसर में हर्बल गार्डेन का निर्माण करवाया है।
50 शय्या अस्पताल के बाहर खाली पड़ी जगह में काफी समय से सीएमएस डॉ. लाखन सिंह नगर पालिका को पत्र पार्किंग स्थल बनाने की मांग कर रहे थे। लेकिन पालिका ने पीडब्लूडी की जमीन होने की बात कहकर हाथ खड़े कर दिए थे। सीएमएस ने अस्पताल प्रागंण के अंदर ही जगह खाली करा पार्किंग स्थल का निर्माण करा दिया है।
इससे अब अस्पताल आने वाले वाहन एक किनारे खड़े हो सकेंगे। साथ ही मरीजों को लेकर आने वाली एंबुलेंस को अंदर जाने का रास्ता मिल सकेगा। वहीं जगह की कमी होने के परिसर में बने सेफ्टिक टैंक के ऊपर गमलों में हरे पौधे लगाकर हर्बल गार्डेन का निर्माण करवा दिया है। सीएमएस डॉ. लाखन सिंह ने बताया कि अस्पताल में आने वाले वाहनों के आड़े तिरक्षे खड़े होने से एंबुलेंस को आने में दिक्कत होती थी। इसलिए पार्किंग स्थल का निर्माण करवाया गया है।