फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   panic in Patepur due to spreading infection

पातेपुर में संक्रमण फैलने से दहशत

Sun, 29 Nov 2015 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sun, 29 Nov 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
panic in Patepur due to spreading infection
पातेपुर गांव में संक्रमण फैलने से ग्रामीण दहशत में हैं। बीमारी के डर से ग्रामीण अपने बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। वहीं चिकित्सीय टीम ने दूसरे दिन भी बीमार लोगों को दवा बांटी।
विज्ञापन


सदर तहसील के पातेपुर गांव में संक्रमण की चपेट में आए एक सैकड़ा ग्रामीण बुखार, जोड़ों के दर्द, सर्दी से परेशान है। पिछले आठ दिनों से बीमार किरन देवी ने बताया कि घर में काम करने वाला कोई नहीं है। दो दिन से घर में खाना नहीं बना है।
विज्ञापन


मजबूरी में छोटे बेटे अजय को बाहर से बुलाना पड़ा। वह भी बीमारी की चपेट में आ गया। शहर से रिश्तेदार खाना लाकर दे रहे हैं। अनुज कहते हैं कि स्वास्थ्य विभाग की टीम पहले ही सचेत हो जाती तो गांव के यह हालात न होते। आज हर घर में कोई न कोई बीमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राखी बताती हैं कि घर में पांच लोग सचिन, आशू, साधना वह स्वयं बीमार हैं। पिछले नौ दिन से फैला संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इससे ग्रामीण भयभीत हैं। संक्रमण के भय से गांव के लोग बच्चों को खेलने तक नहीं दे रहे हैं। सुबह शाम गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा सुनाई देता है। सीएमओ डा. एसबी मिश्रा ने बताया कि पातेपुर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी रखे है।


टीम ने गांव में बीमारों को दवा वितरित की है। दवा वितरण का काम आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बताया कि टीम ने 41 मरीजों की स्लाइडें बनाई है। उन्हे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। सोमवार को जांच रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद ही बीमारी स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed