{"_id":"660afdaaef5d09393400ec0c","slug":"panchayati-raj-department-is-making-gram-samvad-chat-board-auraiya-news-c-211-1-aur1002-110382-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पंचायतीराज विभाग बना रहा ग्राम संवाद चैट बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पंचायतीराज विभाग बना रहा ग्राम संवाद चैट बोर्ड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। पंचायतीराज विभाग ग्राम पंचायतों में ग्राम संवाद चैट बोर्ड बना रहा है। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य, सचिव, पंचायत सहायक व प्रधान जुड़ेंगे। जनपद के सभी सर्विस विभाग के अधिकारी जोड़े जाएंगे, जिससे ग्रामीण इलाकों में आने वाली निर्माण संबंधी शिकायतों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार की समस्याओं की सुनवाई की जाएगी। इसमें शिकायत आते ही उसको तत्काल दूर किया जा सके।
इस चैट बोर्ड से सर्विस व आपूर्ति विभागों को जोड़ा जाएगा। इसमें आंगनबाड़ी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायतीराज विभाग, जिला पूर्ति विभाग, बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जुड़ें होंगे। इसमें एक व्यक्ति एक दिन में एक ही शिकायत दर्ज करा सकता है। चैट बोर्ड की निगरानी जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी करेंगे। इस पर आई शिकायतों का निस्तारण तीन से लेकर सात दिन में करना होगा। ऐसा न करने पर संबंधित विभागीय अधिकारी से जवाब तलब किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- --
वर्जन
जल्द ग्राम संवाद चैट बोर्ड तैयार कर लिया जाएगा, इससे ग्रामीण इलाकों में मूलभूत समस्याओं का निस्तारण होगा। इसमें निर्माण संबंधी शिकायतें दर्ज नहीं की जाएंगी। प्रत्येक शिकायत पर टोकन नंबर जनरेट होगा। जिस विभाग से संबंधित समस्या होगी, उस विभाग के अधिकारी को हस्तांतरित होगी। साथ ही विभाग को प्रतिदिन की प्रगति चैट बोर्ड पर दर्ज करानी होगी।
विज्ञापन
- अनिल कुमार, सीडीओ