{"_id":"6383af9a5182282cad303d38","slug":"panchayat-secretary-was-beaten-up-and-looted-of-gold-chain-auraiya-news-knp7305754114","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: औरैयाः पंचायत सचिव को पीटकर रुपये व सोने की चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: औरैयाः पंचायत सचिव को पीटकर रुपये व सोने की चेन लूटी
विज्ञापन
मारपीट में घायल ग्राम पंचायत अधिकारी राघवेंद्र चौहान। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के आनेपुर रोड पर पत्नी के साथ निर्माणाधीन गेस्ट हाउस से घर जा रहे पंचायत सचिव पर दबंगों ने हमला कर दिया। उनके पास रखे 48 हजार रुपये और सोने की चेन लूट ली। घायल पंचायत सचिव की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।
समरथपुर निवासी किरन चौहान पत्नी राघवेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि शनिवार रात वह पति राघवेंद्र चौहान के साथ निर्माणाधीन गेस्ट हाउस से घर लौट रही थी। आनेपुर रोड पर अजय शुक्ला की दुकान पर तंबाकू लेने के लिए पति ने कार रोकी तब दुकान पर पांच-छह लोग मौजूद थे।
आरोप लगाया कि वह लोग बेवजह पति से गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर अजय शुक्ला व विशाल यादव ने साथियों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट में पति को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने पति से 48 हजार रुपये व सोने की चेन छीन लिए।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। प्रभारी कोतवाल निरीक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दो नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।