{"_id":"619530278c81d44e56202c54","slug":"panchayat-civic-auraiya-auraiya-news-knp6644255178","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए पांच ग्राम पंचायतें चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए पांच ग्राम पंचायतें चिह्नित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए शासन से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इस योजना में जिले से पांच ग्राम पंचायत के नाम चिह्नित कर राज्य स्तरीय टीम को भेजे गए हैं। इस बार ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के अलावा कोरोना काल में किए गए बेहतर कार्यों को भी पुरस्कार के लिए चयन का आधार बनाया जाएगा।
पुरस्कार में शामिल होने के लिए ग्राम प्रधान और सचिव ऑनलाइन आवेदन किए थे। इसके लिए करीब डेढ़ माह तक ग्राम पंचायतों से आवेदन लिए गए। जिले की 477 ग्राम पंचायतों में 118 ग्राम पंचायत के प्रधानों ने आवेदन किए। इसके बाद जिला पंचायत राज विभाग की जांच में 73 ग्राम पंचायतों के प्रपत्र ही पूर्ण पाए गए। शासन की तय गाइनलाइन के अनुसार इसमें दस ग्राम पंचायतें मानकों पर खरी उतरी।
इधर डिप्टी सीएमओ, उप निदेशक कृषि, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत दस अधिकारियों की जिला स्तरीय टीम ने स्थलीय निरीक्षणकर मानकों की हकीकत परखी। इसके बाद सब कुछ ठीक ठाक मिलने पर पांच ग्राम पंचायतों की सूची पुरस्कार के लिए भेजी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत गठित टीम की जांच के बाद बिधूना ब्लॉक की ग्राम पंचायत असजना, डोंडापुर, ब्लॉक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत सल्हापुर, बूढ़ादाना व औरैया ब्लॉक की ग्राम पंचायत बमुरीपुर का प्रस्ताव भेजा गया है।