{"_id":"62a8dac8199b365a9928d25c","slug":"panchayat-building-found-incomplete-notice-to-three-secretaries-auraiya-news-knp7023800184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत भवन मिले अधूरे, तीन सचिवों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत भवन मिले अधूरे, तीन सचिवों को नोटिस
विज्ञापन
रजौरापुर में शौचालय का निरीक्षण करते डीपीआरओ संदीप कुमार। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। पंचायत भवन और शौचालयों के निर्माण की हकीकत जांचने के लिए डीपीआरओ ने तीन ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य अधूरा मिलने पर पंचायत सचिवों को फटकार लगाने के साथ नोटिस जारी किया। उन्होंने निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
डीपीआरओ संदीप वर्मा के निरीक्षण में सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत तिलकपुर में पंचायत भवन का फर्श उखड़ा और मवेशी बंधे मिले। फर्नीचर आदि सामग्री भी क्रय नहीं की गई। शासन के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में उदासीनता बरतने पर पंचायत सचिव सत्यम परमार को नोटिस देकर जवाब मांगा।
रौतियापुर में भी पंचायत भवन का निर्माण अधूरा मिला। पंचायत सचिव अरमान ने बताया कि पंचायत भवन के निर्माण की द्वितीय किस्त जारी नहीं हुई है। सामुदायिक शौचालय भी बंद मिला। शौचालय के बाहर गंदगी और घास देख कहा कि घास उगने का मतलब है कि इसका उपयोग नहीं हो रहा है। इसके बाद नोटिस जारी कर कार्यशैली में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत रजौहापुर में भी पंचायत भवन का निर्माण कार्य अधूरा मिला। पंचायत सचिव संध्या सिंह ने बैंक स्तर से खाते के संचालन में कठिनाई होने से भुगतान में विलंब होने का कारण बताया और फर्म द्वारा सामग्री की आपूर्ति नहीं किए जाने की बात कही।
डीपीआरओ ने पंचायत सचिव को पूर्व में हुईं उच्चाधिकारियों की बैठकों व जिला स्तरीय बैठकों में अवगत न कराने पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। डीपीआरओ ने बताया कि काफी समय से निर्देश देकर सुधार का मौका पंचायत सचिवों को दिया गया है, अब कार्रवाई की जाएगी।