फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Painting outside, community toilets left unfinished inside

बाहर रंगाई-पुताई, अंदर अधूरे छोड़ दिए सामुदायिक शौचालय

Sun, 09 Jan 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Painting outside, community toilets left unfinished inside
बिधूना। ब्लाक क्षेत्र में करीब 2.34 करोड़ रुपये की लागत से बने 52 सामुदायिक शौचालय को बनाने में ठेकेदार ने खेल कर दिया। इन शौचालयों की बाहर तो रंगाई-पुताई करा दी लेकिन अंदर अधूरे छोड़ दिए। काम पूरा न होने के कारण इन्हें प्रधानों को हैंडओवर भी नहीं किया जा सका। अधूरे होने के बाद भी कुछ शौचालयों का भुगतान ठेकेदार को कर दिया गया। एक शौचालय पर औसतन करीब साढ़े चार लाख रुपये का बजट खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भिखरा, कल्यानपुर जागू, पुसौली समेत 52 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2020-21 के बजट से सामुदायिक शौचालय को निर्माण कराया गया। ठेकेदार ने बाहर से रंगाई पुताई करके शौचालय को अंदर अधूरा छोड़ दिया। किसी शौचालय में सीट नहीं लगी तो कहीं फर्श, बिजली और वाटर लाइन का काम अधूरा पड़ा है। इसके बाद भी ठेकेदार ने इनका निर्माण कार्य करीब सात माह पहले पूर्ण दिखा दिया।
विज्ञापन

ब्लाक अधिकारियों की ओर से भी इनकी जियो टैगिंग करके काम पूरा होने की रिपोर्ट शासन को भेज दी। कुछ जगहों पर तो इन शौचालयों के संचालन के लिए समूहों को जिम्मेदारियां भी सौंप दी गईं। लेकिन अधूरे होने के कारण शौचालयों का संचालन शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भिखरा के ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक गेट और पानी की पूरी व्यवस्था नहीं हुई। सिर्फ दिखाने के लिए शौचालय की रंगाई-पुताई करके काम को पूरा दिखा दिया गया। भिखरा प्रधान चिंतावती के पति बृजेश कुमार ने बताया कि अभी शौचालय अधूरे हैं, इसलिए पंचायत को हैंडओवर नहीं किया गया है।
इसी तरह, ग्राम पंचायत कल्यानपुर जागू के ग्रामीणों ने बताया कि उनके यहां तो एक साल पहले शौचालय बन गया था। लेकिन काम अभी भी अधूरा है। काम इतना घटिया हुआ कि शौचालय के अंदर फर्श ही धंस गई। यहां के प्रधान पति बल्देव ने बताया कि शौचालय अभी सचिव ने पूरा नहीं कराया है। इसलिए चालू नहीं हो सका है।
इनसेट...
गांव से एक किमी दूर बना दिया शौचालय
ब्लॉक पंचायत पुसौली में तो सामुदायिक शौचालय गांव से करीब एक किमी दूर बना दिया गया। अभी तक शौचालय के अंदर न तो प्लास्टर हुआ है और न ही वाटर लाइन की फिटिंग हुई है। सिर्फ इमारत ही बनाई गई है। शौचालय का निर्माण हुए करीब एक साल हो चुका है।

ग्रामीणों का कहना कि गांव से शौचालय को गांव से इतनी दूर क्यों बनाया गया, यह समझ से परे है। सचिव शिल्पी यादव ने बताया कि पंचायत का चार्ज उन्होंने बाद में लिया है। ठेकेदार को भुगतान किया जा चुका और अभी सामुदायिक शौचालय अधूरा पड़ा है। इसकी जानकारी उच्चधिकारियों दे गई है। अधिकारियों के निर्देश के आधार पर कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed