{"_id":"5e0a40558ebc3e87f62f6bc7","slug":"paddy-purchase-is-87-percent-done-auraiya-news-knp5353571103","type":"story","status":"publish","title_hn":"87 फीसदी हो चुकी धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
87 फीसदी हो चुकी धान की खरीद
विज्ञापन
औरैया। इस वर्ष 40 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 34973.87 मीट्रिक टन धान की खरीद पूरी हो चुकी है। प्रशासन 41 क्रय केंद्रों पर खरीदे जा चुके धान को मिलों तक पहुंचाने की कवायद में जुटा है।
शासन ने इस बार 40 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। 41 क्रय केंद्र खोले गए हैं। कई क्रय केंद्र प्रभारियों की ओर से लक्ष्य पूरा कर लिया गया है और उन्होंने अपने केंद्र बंद कर लिए हैं। अभी तक 34,973.87 मीट्रिक टन खरीद हो चुकी है। जबकि 6417 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है। अभी भी सात करोड़ 82 लाख रुपये का भुगतान किया जाना शेष है। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए डीएम अभिषेक सिंह ने जिला विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे को जल्द से जल्द धान मिलों को भेजने के निर्देश दिए हैं। धान खरीद की रफ्तार काफी हद तक रुक गई है। सभी क्रय केंद्रों पर धान की उठान की जा रही है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। इससे जिला प्रशासन खुले में रखे धान को सुरक्षित करने में तेजी दिखा रहा है। डिप्टी एआरएमओ सुधांशु शेखर चौबे ने बताया कि सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।