फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Overloaded truck axles broken

ओवरलोड ट्रक का एक्सल टूटा, टायर फटा

Sat, 05 Dec 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 05 Dec 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Overloaded truck axles broken
औरैया से कन्नौज मार्ग पर मौरंग से ओवरलोड ट्रक का एक्सल टूटने से बड़ा हादसा होते-होते बचा। हादसे के समय वहां से सवारियों से भरा टेंपो गुजर रहा था। ट्रक का एक्सल टूटने के बाद जोर आवाज के साथ उसका टायर फट गया। इससे वहां लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर औरैया से कन्नौज की ओर एक ओवरलोड ट्रक जा रहा था। बहेरे वाली पुलिया के पास पहुंचे ट्रक का एक्सल टूट गया। अभी राहगीर कुछ समझ पाते तभी ट्रक का एक टायर भी तेज धमाके के साथ फट गया। पास में गुजर रहे टेंपो में बैठी सवारियों एवं राहगीरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सभी इधर उधर भागने लगे। एक्सल टूटने के बाद टायर ट्रक के सपोर्ट मे आ गए और ट्रक पलटने से बच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रक के नीचे टायर न आते तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहरे गड्ढों वाले औरैया कन्नौज मार्ग पर गुजरने वाले ओवरलोड ट्रक हादसे को दावत देते नजर आते हैं। साथ ही यह जाम का कारण भी बनते हैं। इसके बावजूद प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। पहले भी कई बार नहर पुल, वीजीएम डिग्री कालेज के पास गड्ढायुक्त रास्ते में फंसकर खराब हुए और हादसे के साथ जाम का सबब बने।


स्थानीय लोगों ने मांग की है कि रेलवे ओवरब्रिज से लेकर असेनी पावर हाउस के बीच खराब रास्ते को दुरुस्त कराया जाए। साथ ही इस मार्ग पर ओवरलोड वाहनों का आवागमन रोका जाए। ताकि दुर्घटनाओं पर विराम लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed