फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Overcome by remorse, the murderous father consumed poison; arrested.

Auraiya News: आत्मग्लानि होने पर कातिल पिता ने खाया था जहर, गिरफ्तार

Thu, 24 Sep 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Overcome by remorse, the murderous father consumed poison; arrested.
सहार। थानाक्षेत्र के पुर्वा सोमवंशी गांव में शराब के नशे में धुत पिता ने अपने ही 15 वर्षीय बेटे को खंभे से बांधकर डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आत्मग्लानि होने पर उसने भी जान देने की नियत से जहरीला पदार्थ खा लिया था।
विज्ञापन

पुर्वा सोमवंशी निवासी उम्मेद सिंह का 15 वर्षीय बेटा रिशू उर्फ ईशू अक्सर रुपयों की चोरी और लड़ाई-झगड़ा करता था। मंगलवार 21 सितंबर की रात उम्मेद सिंह शराब के नशे में घर पहुंचा। उम्मेद ने 900 रुपये चोरी करने के आरोप में बेटे को खंभे में बांधकर उसे जमकर पीटा। इसके बाद वह खेतों में चला गया। पुलिस ने उसे घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के दौरान तबीयत बिगड़ने पर उसे पुलिस ने सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने पर गुरुवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। थाना प्रभारी की पूछताछ में उम्मेद ने बताया कि उसे विश्वास नहीं था कि बेटे की मौत हो जाएगी। सुबह जब वह घर पहुंचा तो मौत होने की खबर मिली। इस पर वह फुट-फुट कर रोया। घर में रखी दो पैकेज चूहा मारने की दवा रास्ते में नल से पानी पीकर खा लीं। गांव के बाहर छिपकर बैठे उम्मेद को यही लग रहा था कि उसका सब कुछ बर्बाद हो गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल रस्सी और बांस का डंडा भी बरामद कर लिया है। आरोपी का पूर्व में दो प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed