फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Over the years, dilapidated roads and culverts were built overnight.

सालों से जर्जर सड़कें व पुलिया रातों-रात बनीं

Sun, 15 May 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Over the years, dilapidated roads and culverts were built overnight.
राज्यमंत्री के चौपाल में आने से पहले पैचवर्क करके दुरुस्त की गईं सड़क। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया/सहार। विकास खंड सहार की ग्राम पंचायत पूर्वा फकीरे में राज्यमंत्री के चौपाल लगाए जाने की तैयारियों के बीच बदहाल गांव की सड़कों की सूरत रातों-रात बदल गई। यही नहीं कई साल से आधार कार्ड बनवाने के लिए भटक रहा दिव्यांग खुशीलाल भी कार्ड बनने पर राज्यमंत्री को दुआ देता नजर आया। उधर चौपाल में ग्रामीणों ने राज्यमंत्री के सामने समस्याओं का पिटारा खोल दिया। जिससे कुछ अधिकारी राज्यमंत्री की निगाहों पर आ गए। हालांकि राज्यमंत्री ने ग्रामीणों को समस्याओं से जल्द निजात दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री व राज्यमंत्री संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य, परिवार तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग मंयकेश्वर शरण सिंह की पुर्वा फकीरे में चौपाल लगनी थी। इसकी जानकारी अधिकारियों को मिली तो यहां की समस्याएं दूर करने के लिए जुट गए। गांव निवासी खुशीलाल कई साल से आधार कार्ड बनवाने के लिए भटक रहा था। खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने शुक्रवार को सुपरवाइजर को गांव भेजकर दिव्यांग खुशीलाल का गांव के स्कूल में आधार कार्ड बनवा दिया। वहीं चौपाल से पहले सालों से खस्ताहाल गांव की सड़क व टूटी पुलिया को भी रातों-रात दुरुस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

चौपाल में राज्य मंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
औरैया। चौपाल में गांव पुर्वा फकीरे पहुंचे राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने सरकार की ओर से गांवों के विकास के प्रति किए जा रहे कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को दी। कहा कि सरकार की लाभकारी, कल्याणकारी योजनाओं का यदि जरूरतमंद को लाभ नहीं मिल पा रहा है, तो वह इसके लिए तत्काल उच्चाधिकारियों को अपनी शिकायत दर्ज कराएं। इस मौके पर राज्यमंत्री ने ग्रामीणों को कई सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। कहा कि चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण, कल्याणकारी योजनाओं का जन-जन को लाभ दिया जाना भी सरकार की प्राथमिकता में है। चौपाल के दौरान जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव, अपर जिला अधिकारी रेखा एस. चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल, सीएमओ डॉ.अर्चना श्रीवास्तव, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव के अलावा तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत के विकास के लिए प्रधान ने लगाई गुहार
चौपाल के दौरान ग्राम प्रधान बिट्टन कुंवर ने अपने पंचायत के लिए राज्य मंत्री से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए खेलकूद के लिए मैदान बनवाए जाने की मांग की। बताया कि अभी बीमारी होने पर 12 किलोमीटर दूर सहार व पांच किलोमीटर दूर दिबियापुर तक की दौड़ लगानी पड़ती है। इसलिए उप स्वास्थ्य केंद्र बनवाया जाए। इसके साथ ही पांच दिन पहले ही कब्जेदारों से कब्जा मुक्त कराए गए तालाब का सुंदरीकरण कराए जाने के लिए कहा।
पात्रता के बाद भी नहीं बन सका कार्ड
गांव निवासी देवेंद्र सिंह दोहरे अपने परिवार के साथ झोपड़ी में रहते हैं। अहम बात यह है कि पात्र होने के बाद भी आज तक राशन कार्ड नहीं बन सका। पीड़िता किशनवती ने बताया कि राशन कार्ड बनाने के नाम पर कई बार दलाल उनसे रुपये भी ठग ले गए। इसके बाद भी आज तक पात्र होने पर भी जहां राशन कार्ड नहीं बना वहीं आवास भी नहीं मिल सका है। जिससे बारिश के दिनों में झोपड़ी पर पन्नी डालकर रात गुजारने को मजबूर हैं।

साहब मेरी जमीन दिलाय देव...
चौपाल में मौजूद गांव निवासी वृद्धा जर्मनी देवी ने बताया कि उसकी जमीन पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है। खाली करने को कहने पर गालीगलौज कर मारपीट करने पर आमादा हो जाते हैं। जिस पर राज्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को समस्या का निदान कराने के निर्देश दिए।

 रातों रात बनाई गई टूटी पुलिया। संवाद

रातों रात बनाई गई टूटी पुलिया। संवाद- फोटो : AURAIYA

 ग्रामीणों की समस्याएं सुनते राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह। संवाद

ग्रामीणों की समस्याएं सुनते राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed