फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Outpost incharge found missing in SP's inspection

मुस्तैदी जांचने निकले एसपी को नदारद मिले ककोर चौकी इंचार्ज

Mon, 24 Jan 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Outpost incharge found missing in SP's inspection
दिबियापुर। पुलिस की सक्रियता देखने के लिए रविवार की रात सड़कों पर उतरे एसपी अभिषेक वर्मा को मुख्यालय ककोर में चौकी इंचार्ज नदारद मिले। जैसे ही इंचार्ज कालीचरण को एसपी के पहुंचने की सूचना मिली वे आनन-फानन उनके सामने आकर खड़े हो गए। इस पर एसपी ने उन्हें फटकारा और दोबारा कभी नदारद मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

रविवार रात लगभग साढ़े 12 बजे एसपी ने 100 शैय्या अस्पताल के पास पुलिस कर्मियों की ड्यूटी चेक की। जिला मुख्यालय ककोर की चौकी पर जांच की तो यहां चौकी इंचार्ज कालीचरण नदारद मिले। गेल कंप्रेसर स्टेशन के पास दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विकास राय व फफूंद चौराहे पर औरैया सीओ सुरेंद्र नाथ भी मिले। उन्होंने दिबियापुर थाने का निरीक्षण किया। सहायल थाने के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह भी गश्त पर मिले। सभी को विशेष सर्तकता के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed