{"_id":"61ed9f80a4cbc176c945095e","slug":"out-of-23161-registered-candidates-2136-left-the-examination-auraiya-news-knp676930925","type":"story","status":"publish","title_hn":"23161 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 2136 ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23161 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 2136 ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
फोटो23एयूआरपी26 - नहर पुल पर जाम से जूझते राहगीर एवं फंसी एंबुलेस- संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया/दिबियापुर । टीईटी में आए परीक्षार्थियों के वाहनों का दबाव बढ़ने से सुबह और शाम शहर समेत कस्बों में जाम लग गया। दिबियापुर के नहर पुल पर तो सुबह भी लंबा जाम लग गया। काफी देर तक फंसे कई परीक्षार्थी वाहन छोड़कर पैदल ही परीक्षा केंद्रों की ओर रवाना हुए। जाम में एंबुलेंस भी फंस गई थी। पुलिस ने खासी मशक्कत कर जाम खुलवाया।
शहर में परीक्षा के बाद दोनों पालियों में एक साथ परीक्षार्थी केंद्र से निकले। इससे सुभाष चौक, संजय गेट और दिबियापुर में लंबा जाम लग गया। इससे परीक्षार्थियों, राहगीरों के साथ आसपास के लोग भी परेशान हुए। सूचना पर पुलिस पहुंची और खासी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
दिबियापुर में नहर पुल पर काफी देर तक जाम लगा रहा। परीक्षा को देखते हुए फफूंद चौराहा, नहर पुल एवं बहेड़े वाली पुलिया आदि स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। परंतु सुबह परीक्षार्थियों के वाहनों की संख्या अधिक होने से नहर पुल एवं रेल फ्लाईओवर पर जाम लग गया। इसके चलते काफी देर तक राहगीर परेशान रहे। देर होती देख कई परीक्षार्थी वाहन छोड़कर पैदल ही परीक्षा केंद्रो की ओर चल दिए। जाम में एंबुलेंस एवं पुलिस के वाहन भी फंस गए। शाम को परीक्षा समाप्त होने के फफूंद चौराहे पर सीओ सुरेंद्र नाथ फोर्स के साथ मुस्दैत हो गए। इसके शाम को जाम की स्थिति नहीं बनीं।
विज्ञापन
23161 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 2136 ने छोड़ी परीक्षा
औरैया। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में रविवार को दोनोें पालियों में 2136 अनुपस्थिति रहे। तलाशी और थर्मल स्कीनिंग के बाद मास्क लगाकर 21025 को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। प्रपत्र पूरे न होने पर कई परीक्षार्थियों को केंद्र के बाहर से लौटा दिया गया। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा संपन्न हुई। सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट के साथ अन्य अधिकारी भ्रमण करते रहे।
22 केंद्रों पर परीक्षा के लिए 23161 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 2136 परीक्षा देेने नहीं पहुंचे। सुबह कोहरा होने के साथ बूंदाबांदी भी होते रही। परीक्षार्थी परिजनों, दोस्तों आदि के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। आधा घंटे पहले पहुंचे परीक्षार्थियों को कोई परेशानी नहीं हुई। किंतु देरी से पहुंचे परीक्षार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ परीक्षार्थियों के प्रपत्र पूरे न होने से भी समस्या हुई। कुछ को प्रपत्र पूरे नहीं होने से लौटा दिया गया। हो-हल्ला कर रहे कुछ परीक्षार्थियों को पुलिस ने खदेड़ा। सीसीटीवी और अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा संपन्न हुई।
डीआईओएस डॉ.चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि सुबह की पाली में पंजीकृत 13918 में 12736 और शाम की पाली में पंजीकृत 9243 में 8289 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सुबह की पाली में 1182 व शाम की पाली में 954 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
अजीतमल मेें दो केंद्रों पर हुई परीक्षा
अजीतमल। जनता इंटर कालेज व जनता महाविद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सुबह बूंदा बूंदी के बीच परीक्षार्थी पहुंचे। जनता इंटर कालेज के केंद्र प्रभारी कृष्ण मोहन उपाध्याय ने सुबह की पाली में 432 और दूसरी पाली में 800 708 ने परीक्षा दी। जनता महाविद्यालय के केंद्र प्रभारी प्राचार्य डॉ. सतेंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि पहली पाली में 34 और दूसरी में 90 परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहे। उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार, तहसीलदार हरिश्चन्द्र, ऑवर्जबर के कमलेश पांडेय, शैलेश कुमार मुस्तैद रहे। (संवाद)
सर्टिफिकेट पूरे नहीं होने पर परीक्षार्थी हुए मयूस
अजीतमल। परीक्षार्थियों को आधारकार्ड समेत कई दस्तावेज लाने थे। जिनके पास पूरे दस्तावेज नहीं थे उन्हें लौटना पड़ा। कई परीक्षार्थियों के पास फोटो काफी नहीं थी, इससे वह भी परेशान हुए। परीक्षार्थी मोहित कुमार, पिंकी, प्रेमलता, रंजीता निवासी औरैया, अनुदीप सिंह आदि ने बताया कि सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी न होने व देरी से पहुंचने के कारण परीक्षा नहीं दे पाए।
मम्मी दे रही परीक्षा, बच्चा पापा की गोद में
अजीतमल। फफूंद क्षेत्र के बरूआ गांव निवासी बृजेश कुमार पत्नी कृष्टिना को परीक्षा दिलाने आए थे। उनके साथ एक साल बेटा भी था। कृष्टिना परीक्षा देने चली गई। बृजेश बाहर बेटे को दुलराते रहे। उन्होंने बताया कि पत्नी ने बीएड किया है। पत्नी अध्यापक बनकर अपने बच्चे के साथ ही अन्य बच्चों को शिक्षित करेगी।
किसी ने कठिन, तो किसी ने सरल बताया पेपर
बिधूना। श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज व रेपिड ग्लोबल स्कूल में केंद्र बनाए गए थे। प्रपत्रों की जांच कर परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। कालेज के प्रधानाचार्य दिनेश प्रताप सिंह यादव ने बताया कि पहली पाली मे 55 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थी अनूप कुमार, अजय प्रताप, अंकित राठौर ने बताया कि पेपर पहले से कठिन था। अनुराग सिंह ने बताया पेपर पिछली परीक्षा से ज्यादा अच्छा रहा है। साजिद खान ने कहा कि पेपर बहुत सही था। (संवाद)