फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   other

यूपी बोर्ड : इस बार मई में आ सकता है रिजल्ट

Mon, 13 Mar 2023 08:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
other
औरैया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड का परीक्षा परिणाम इस बार मई में जारी हो सकता है। 18 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू होने जा रहा है, जो कि पिछले साल की तुलना में एक महीने पहले है। वर्ष 2022 में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जून में आया था।
विज्ञापन

इस साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो चार मार्च को समाप्त हुईं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होने जा रहा है। पिछले साल के आंकड़ों को देखे तो यूपी बोर्ड की दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च और 13 अप्रैल तक चलीं थी।
विज्ञापन

23 अप्रैल से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया था। इसके दो महीने के अंदर यानी 18 जून को परीक्षा परिणाम जारी हुआ था। इस बार बोर्ड परीक्षा एक महीने पहले शुरू हो गई और मूल्यांकन भी एक माह पहले ही शुरू होने जा रहा है। ऐसे में इस बार मई में इस रिजल्ट जारी होने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर विद्यार्थी भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 मार्च से यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू होगा, जो एक या दो अप्रैल तक पूरा हो सकता है। परीक्षा समाप्त होने के 40 दिनों के अंदर सामान्यता रिजल्ट आ सकता है। ऐसे में मई के शुरूआती सप्ताह में रिजल्ट आने की संभावना है। - चंद्रशेखर मालवीय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed