फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   other

Auraiya News: शौच को गई नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट

Mon, 13 Mar 2023 08:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
other
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम को घर के पीछे खेतों में शौचक्रिया के लिए गई किशोरी के साथ एक युवक ने जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। चीखने पर पहुंचे परिजनों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़ा हुआ। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शनिवार शाम को उसकी 14 वर्षीय बहन घर के पीछे खेतों में शौचक्रिया के लिए गई थी। काफी देर तक घर न लौटने पर वह परिजनों संग उसे खोजने के लिए खेतों की ओर गया। इस दौरान सरसों के खेत से बहन के चीखने की आवाज आई। जिसपर वह लोग खेत में अंदर गए।
विज्ञापन

उनके पहुंचने पर आशीष यादव निवासी मकरा बहन को छोड़कर भागने लगा। पीछा करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। घटना के डरी सहमी बहन ने अपनी आपबीति बताई कि वह शौचक्रिया के बाद घर जाने के लिए खड़ी हुई थी तभी आरोपी आशीष से उसका मुंह दबा लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने के पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed