{"_id":"63fba0e336799f633506c3c9","slug":"other-auraiya-news-knp7444833167-2023-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: मां-बेटे पर चाकू से जानलेवा हमला, कपड़े की दुकान पर बैठे थे दोनों, आरोपी की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: मां-बेटे पर चाकू से जानलेवा हमला, कपड़े की दुकान पर बैठे थे दोनों, आरोपी की तलाश जारी
Sun, 26 Feb 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 11:41 PM IST
सार
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में दुकान पर बैठे मां-बेटे पर चाकू से हमला किया गया। शोर सुन पहुंचे लोगों की वजह से आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
चाकू से हमला
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर कस्बे के फफूंद रोड स्थित कपड़े की दुकान पर बैठे मां-बेटे पर पड़ोसी युवक ने चाकू से हमला कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपी की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
बाबरपुर कस्बे मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी गीता देवी की फफूंद रोड पर रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। रविवार दोपहर को वह बेटे श्याम के साथ दुकान पर बैठी थीं। तभी चाकू से लैस मोहल्ले का ही एक युवक दुकान में घुस आया और श्याम के पेट पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, बचाने पहुंची गीता देवी के पेट में भी चाकू घोंप कर आरोपी मौके से भाग निकला। शोर सुन पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया है। इस दौरान लोगों से भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि मां-बेटे पर जानलेवा हमला किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हमले की वजह की जानकारी की जा रही है।