{"_id":"63ea949995fd0fc443073103","slug":"other-auraiya-news-knp7430273141-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: अस्पताल, स्कूल, होटल समेत सात को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: अस्पताल, स्कूल, होटल समेत सात को नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अग्निशमन सुरक्षा के इंतजाम मानक के अनुरुप न मिलने पर विनियमित क्षेत्र अधिकारी ने जिले के स्कूल, अस्पताल व होटल समेत सात को नोटिस जारी किए हैं। जेई विनियमित क्षेत्र की ओर से अग्निशमन विभाग की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी के आदेश से जारी नोटिस में नियमों के तहत अग्नि सुरक्षा उपकरण लगवाए जाने को 10 दिन की समय सीमा निर्धारित की गई है।
जिले में काफी संख्या में चल रहे अस्पताल, स्कूल व होटलों में मानक के अनुरुप अग्नि सुरक्षा के उपकरणों न लगे होने से अग्निकांड के दौरान गंभीर स्थिति होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। जिसको लेकर 31 जनवरी 2023 को अग्नि शमन विभाग की ओर से जिले भर के होटल, लॉज व स्कूलों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जानकारी की गई थी। जिसमें सात प्राइवेट प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा उपकरण मानक के अनुरुप नहीं मिले। जिस पर अग्निशमन विभाग की ओर से जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपी गई। जिस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर विनियमित क्षेत्र अधिकारी ने नोटिस जारी किए गए हैं।
रुचि हास्पिटल, फफूंद रोड औरैया, सांई कृपा हास्पिटल फफूंद रोड, रामश्याम हास्पिटल पुराना नुमाइश मैदान के पास, हाजी पेट्रोल पंप के साथ वाली गली स्थित मैक्स प्लस हास्पिटल, फफूंद रोड स्थित एसबीएस स्कूल, इटावा रोड स्थित नारायण पैलेस, इटावा रोड स्थित बांके बिहारी होटल के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
बोले जिम्मेदार ---
अग्रिशमन विभाग की ओर से किए गए निरीक्षण के उपरांत सात प्रतिष्ठानों, निजी अस्पतालों व स्कूल को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके लिए 15 फरवरी तक पास नक्शा की कापी मांगी गई है। उसके उपरांत आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। भानू प्रताप ङ्क्षसह, अवर अभियंता, विनिमित क्षेत्र, औरैया।