फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   other

Auraiya News: 21 लाख से तहसील परिसर का सौंदर्यीकरण काम शुरू

Sat, 28 Jan 2023 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
other
औरैया। सदर तहसील का 21 लाख से कायाकल्प होगा। पूर्व सांसद की निधि से चार साल बाद काम शुरू होगा। शनिवार को तहसील परिसर में चल रहे काम का एसडीएम सदर व तहसीलदार ने निरीक्षण किया और मानक के अनुरूप कार्य कराए जाने के निर्देश ठेकेदार को दिए।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2018-19 में तत्कालीन सांसद अशोक दोहरे ने अपनी निधि से सदर तहसील परिसर का सौंदर्यीकरण कराए जाने के लिए 21 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया था। काम शुरू न होने के कारण बजट वापस चला गया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओंकारनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि कोरोना काल के चलते टेंडर प्रक्रिया हो पाई और न ही काम शुरू हो सका। जिससे सांसद निधि का मिला बजट वापस चला गया। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने फिर से तत्कालीन सांसद अशोक दोहरे से संपर्क कर बजट वापस चले जाने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद के प्रयासों के चलते सदर तहसील को दिया गया बजट वापस मिल गया। शनिवार को एसडीएम सदर मनोज कुमार सिंह व तहसीलदार सदर रणवीर सिंह ने तहसील में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिवक्ताओं की ओर से बताई गई समस्याओं को भी दूर करने के लिए एसडीएम ने ठेकेदार को निर्देश दिए। साथ ही परिसर में लगे हैंडपंप के कारण हो रहे जलभराव को ध्यान में रखते हुए काम कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed