फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   other

वर्षो बाद एक साथ भेजे लाखों के बिल, जमा करने में परेशानी

Tue, 27 Jul 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
other
औरैया। बिजली विभाग की लापरवाही और मनमानी के चलते कांशीराम कालोनी के सैंकड़ों लाभार्थियों को बिजली कनेक्शन कटौती का दंश झेलना पड़ रहा है। लाखों रुपये के बिल दिए जाने से जहां कालोनी में रहने वाले मजदूर वर्ग के लाभार्थियों के पसीने छूट रहे हैं। वहीं बिजली विभाग बिल जमा कराने को लेकर कनेक्शन काटने पर तुला हुआ है।
विज्ञापन

साल 2009-10 में शहर में पुरानी कलेक्ट्रेट के साथ ही एसपी आवास व गांव कखावतू में कांशीराम कालोनी स्थापित कराईं गईं थीं। तत्कालीन बसपा सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले शहरी गरीबों को पात्र मानते हुए आवास आवंटित कराए थे। जिसमें बिजली कनेक्शन निशुल्क दिया गया था। इन कालोनी के लाभार्थियों को बिजली विभाग की ओर से कनेक्शन किए जाने के पांच
विज्ञापन

साल बाद लाखों के बिजली बिल एक साथ उपलब्ध कराए दिए गए। बिल देखते ही लाभार्थियों के पसीने छूट गए। तब से लेकर आज तक कालोनी के वाशिंदे गरीबी के चलते बकाया बिल जमा नहीं कर सके हैं। इस पर बिजली विभाग की ओर से उनके कनेक्शन काटने का अभियान शुरू कर दिया गया है। इस प्रकरण में कालोनी के लोगों ने अपनी पीड़ा बयां की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालोनी के ब्लॉक नंबर 38 में रहने वाली मजदूरी करने वाली ऊषा देवी का कहना है कि वह घर-घर जाकर रोटियां बनाने का काम करतीं हैं। बिजली विभाग ने उन्हें एक साथ तीन लाख रुपये का बिल थमा दिया। वह बेवा हैं कोई भी बच्चे नहीं है। अकेली रहतीं हूं। पांच हजार रुपये लेकर बिल का बकाया जमा करने गए थे। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने 20 हजार रुपये से कम जमा न करने की बात कहकर लौटा दिया। गरीबी की हालत में एक साथ कहां से 20 हजार लाएं। इसलिए कनेक्शन नहीं जुडवा सकीं। गर्मी में परेशान हैं।
मजदूरी करते हैं बिजली विभाग ने एक लाख 60 हजार रुपये का एक साथ बिल थमा दिया। अब कहां से इतना रुपया लाएं। इतना ही पैसा होता तो कांशीराम कालोनी में क्यों रहता। गरीबी की हालत ऊपर से कोरोना की मार। वर्तमान में कोई काम नहीं है। कैसे इतना बिल जमा कर पाएं।
बुढ़ापे की मार से जूझ रहे श्रीकृष्ण कहते हैं कि कालोनी में अधिकांश लोग अपने-अपने आवासों को किराए पर उठाए हुए हैं। जहां नौकरी करते थे। कोरोना के चलते वहां से भगा दिए गए। अब कोई काम है नहीं ऐसे में कहां से बिल जमा कर सकेंगे। सरकार को हम गरीबों पर कृपा करते हुए पुराने सभी बिल माफ कर देने चाहिए। साथ ही आगे से जो भी बिल हो उन्हें हर महीने जमा कराए जाने की व्यवस्था की जाए।

कालोनी वासियों की स्थिति को देखते हुए उन्हीं के हिसाब से बकाया बिल की धनराशि जमा कराने की व्यवस्था कर दी थी। लेकिन इसके बाद भी कोई बिल जमा नहीं कर रहा है। बकाएदार कांशीराम कालोनी के उपभोक्ता पांच-10 हजार जितना भी जमा कर सकते हैं करें, हम उनकी आपूर्ति चालू करवा देंगे। रही बिल संबंधी समस्या तो उसे भी दूर कर देंगे। संतोष कुमार, एक्सईएन सदर डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed