{"_id":"600c6fee8ebc3e2e790068a3","slug":"other-auraiya-news-knp6077852107","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरबिया हवाओं ने बढ़ाई गलन, धूप निकलने से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरबिया हवाओं ने बढ़ाई गलन, धूप निकलने से राहत
विज्ञापन
औरैया। पूरबिया हवाओं ने शनिवार को गलन बढ़ा दी। धूप निकलने से कुछ राहत तो मिली लेकिन ठिठुरन कम नहीं हुई। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.5 और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 92 प्रतिशत और न्यूनतम 64 प्रतिशत रही। दिन में उत्तर-पूरब दिशा में छह से 22 किलोमीटर प्रति घंटा और रात में पूरब दिशा में सात से 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। देरशाम से कोहरा होने का असर न्यूनतम तापमान पड़ा।
हवाओं के कारण ही दिन में गलन रही। सर्दी से निजात पाने के लिए लोग अलाव के पास बैठे रहे।