फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   other

अराजक तत्वों ने शिवलिंग व नंदी की मूर्ति क्षतिग्रस्त की

Sat, 08 Aug 2020 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
other
अयाना(औरैया)। अयाना थाना क्षेत्र के गांव मई-मानपुर में शुक्रवार की रात अराजकतत्वों ने एक शिव मंदिर की शिवलिंग व नंदी की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। सुबह दर्शन करने मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने देखा इस पर उन्होंने गांव वालों को सूचना दी। मंदिर की मूर्तियां टूटने की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह अयाना थाना क्षेत्र में यमुना नदी किनारे बसे गांव मई-मानपुर स्थित शिव मंदिर दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु प्रताप ङ्क्षसह पुत्र बादाम सिंह को शिवलिंग व नंदी की मूर्ति क्षतिग्रस्त देखी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे अयाना थानाध्यक्ष ललित कुमार, चौकी इंचार्ज सतीश चंद्र, एसआई विनोद कुमार ने जांच पड़ताल की। साथ ही अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। अराजकतत्व मंदिर से चटाई व त्रिशूल साथ ले गए। पुलिस ने मंदिर पर एक चारपाई व पांच लीटर की पानी की
विज्ञापन

कट्टी बरामद की है। जो कि नौरी निवासी रामलखन पुत्र ब्रजलाल की निकली। जिसे अराजकतत्व उसके नलकूप से उठा लाए थे। ग्रामीणों ने बताया कि महंत परशुराम दास ने 2004 में मंदिर में नंदी की स्थापना कराई थी। बताया कि मई गांव पूर्व में दस्युओं की शरण स्थली के नाम से जानी जाती थी। जहां दस्यु यमुना नदी में स्नान करके मंदिर में पूजा अर्चना करते थे। इस बीच चौकी इंचार्ज सतीश चंद्र ने मूर्ति के लिए पांच हजार रुपये का दान दिया। ग्राम प्रधान मई-मानपुर नरसिंह यादव ने शेष धनराशि देने का आश्वासन दिया है। घटना स्थल पर कोमल सिंह, मुलायम सिंह, दलवीर सिंह, अनार सिंह, विनोदच कुमार, अनेक सिंह, नरसिंह प्रधान, दिनेश, मुकेश के अलावा अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed