फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Opportunities in government jobs are decreasing, unemployment is increasing: Swami Prasad Maurya

सरकारी नौकरी में घट रहे अवसर, बढ़ी बेरोजगारी: स्वामी प्रसाद मौर्य

Sun, 13 Apr 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 13 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Opportunities in government jobs are decreasing, unemployment is increasing: Swami Prasad Maurya
कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य।  - फोटो : कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य।
एरवा कटरा। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोला। नुक्कड़ सभा में उन्होंने सरकार को जनविरोधी बताया।
विज्ञापन


साथ ही बेरोजगारी बढ़ने और युवाओं को सरकारी नौकरी के अवसर कम होने की बात कही। संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा के तहत शनिवार शाम करीब चार बजे स्वामी प्रसाद पहुंचे थे।
विज्ञापन


इटावा सीमा के गांव तुर्कपुर यासीन स्थित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौर्य का कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने थाना क्षेत्र के गांव नगला दौलत, उमरैन, ऐरवाकुईली व हरचंदापुर में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मौर्य ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की। कहा कि प्रदेश और देश का युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है। सरकारी नौकरियों में अवसर घटते जा रहे हैं, इससे नौजवान भुखमरी की कगार पर खड़ा है।

उन्होंने कहा कि अन्ना जानवरों के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं, लेकिन सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रही है।
नुक्कड़ सभा में प्रमुख रूप से संजीव शाक्य, रंजीत शाक्य, विनीश शाक्य, कुलदीप शाक्य, रामौतार शाक्य फौजी, अवनीश शाक्य, भूपेंद्र शाक्य, ध्रुव सिंह शाक्य, बलवीर शाक्य समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed