फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   'Operation Drishti' will become a shield for the security of traders

Auraiya News: ‘ऑपरेशन दृष्टि’ बनेगा व्यापारियों की सुरक्षा का कवच

Tue, 08 Aug 2023 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
'Operation Drishti' will become a shield for the security of traders
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। जिले भर में ऑपरेशन दृष्टि के तहत छह सौ सीसीटीवी कैमरे लगाकर कड़ी निगरानी की जाएगी। सबसे बड़ी राहत व्यापारियों को होगी। पुलिस प्रशासन ने कैमरे लगाने की कवायद शुरू की है। मंगलवार से कोतवाली में कैमरों को लगाने का काम शुरू कर दिया है।
पुलिस विभाग की ओर से पहले चरण में छह सौ कैमरों को लगाए जाने का काम शुरू किया है। पुलिस अधिकारी बताते हैं कि जरूरत के हिसाब से यह लक्ष्य आगे और भी बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए सभी कोतवाली, थाना क्षेत्र में स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। जहां पर इन्हें लगाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए थाने स्तर पर कंट्रोल रूप भी बनाया जाएगा। जहां से 24 घंटे हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में चोरी, टप्पेबाजी, लूट की घटनाएं बढ़ने से पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। समय से न पकड़े जाने के चलते अपराधी लगातार एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों पर नजर रखने के लिए जिले में ऑपरेशन दृष्टि लागू किया गया है। मंगलवार को सदर कोतवाली में टीम ने सीसीटीवी कैमरों को लगाने का काम शुरू कर दिया। जिसमें शाम तक तीन कैमरे लगाने का काम पूरा किया। अब तक जिले में 337 स्थानों पर 400 कैमरे इंस्टाल किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले भर के थाना-कोतवाली क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। अभी छह सौ का लक्ष्य है, लेकिन अभी लक्ष्य और बढ़ाया जाना है। -

चारु निगम, एसपी, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article