फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Opened a front against the BJP of sp

भाजपा ने खोला सपा के खिलाफ मोर्चा

Fri, 26 Jun 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 26 Jun 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Opened a front against the BJP of sp

बढ़ी बिजली दरों व बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपाइयों ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपाइयों ने तहसील में विरोध प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की और उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व पूर्व विधायक अशोक दुबे ने किया।

विज्ञापन



 
भाजपाइयों को संबोधित करते हुए अशोक दुबे ने कहा कि प्रदेश में कानून- व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। लूट, डकैती, राहजनी की वारदातें तेजी से बढ़ी हैं। महिलाओं का घर से निकलना दूभर हो गया है। जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार बिजली दलों में बढ़ोत्तरी कर जनता पर बोझ डाल रही है जिससे आम आदमी परेशान हैं।
विज्ञापन



 
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष आशाराम राजपूत ने कहा कि सिंचाई के लिए नहरों व बंबों की तत्काल सफाई कराई जाएं। कहा कि आपदा से परेशान किसानों को समय पर मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व विधायक छक्कीलाल कोरी ने प्रदेश सरकार में पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई। कहा कि प्रदेश सरकार मूक और बहरी होकर काम कर रही है। नगर अध्यक्ष अवनीश त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार बिजली में बढ़ी दरों को वापस लें।  अजीतमल को तहसील स्तर की बिजली आपूर्ति का शेडयूल के अनुसार मुहैया कराए।



 
अंत में भाजपाइयों ने सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी राजेंद्र कुमार को सौंपा।


इस अवसर पर नागेश पाठक, जिला महामंत्री लाखन सिंह, नगर अध्यक्ष अवनीश त्रिपाठी, अवधेश सिंह, रजनीकांत शुक्ला, मोनू ठाकुर , आरती श्रीवास, नवनीत तिवारी, अनुग्रह सिंह सेंगर, सर्वेश कठेरिया, कीरत सिंह राजपूत, सतेंद्र, अमर चंद्र  समेत सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed