फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Open toilet lock, goods reached the secretariat

खुला शौचालय का ताला, सचिवालय में पहुंचा सामान

Sat, 07 May 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Open toilet lock, goods reached the secretariat
सात मई के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद - फोटो : AURAIYA
बिधूना। ब्लाक के ग्राम पंचायत सराय प्रथम में सामुदायिक शौचालय और सचिवालय भवन के महीनों से बंद होने की खबर अमर उजाला में 7 मई के अंक में प्रकाशित होने पर अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया। इसके बाद शौचालय का ताला खोलकर समूह की महिला की तैनाती करा दी गई। वहीं, सचिवालय में भी सामान पहुंचने से उसके खुलने की भी आस बढ़ गई है।
विज्ञापन

सराय प्रथम में लगभग पांच लाख 75 हजार की लागत से बने सामुदायिक शौचालय में महीनों से ताला लटक रहा था। इसके संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह पर थी। दूसरी ओर, गांव में बना सचिवालय भी बंद चल रहा था। इस वजह से स्थानीय लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों की समस्या को लेकर खबर प्रकाशित की गई। इसे अफसरों ने संज्ञान में लेकर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बीडीओ जितेंद्र बाबू ने बताया कि सामुदायिक शौचालय को चालू करा दिया गया है। समूह की महिला सुमनदेवी को देख-रेख की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिवालय का ताला खुलवाकर साफ-सफाई कराने के साथ ही मेज, कुर्सी व अन्य सामान पहुंचाया गया है। पंचायत सहायक छाया की नियुक्त पहले से है। जिन्हें प्रतिदिन बैठकर प्रधान व सचिव के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी यदि कोई लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

शौचालय के बाहर तैनात समूह की महिला। संवाद

शौचालय के बाहर तैनात समूह की महिला। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed