फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   opd closed to 31 march in district hospital

औरैयाः जिला अस्पताल में 31 मार्च तक ओपीडी बंद, सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं चलेंगी

Sat, 21 Mar 2020 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
opd closed to 31 march in district hospital
50 शैय्या जिला अस्पताल की बंद ओपीडी - फोटो : AURAIYA
औरैया। कोरोना वायरस से बचाव हेतु जिला अस्पताल में जनरल ओपीडी को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है और आपातकालीन सुविधाएं जारी रहेंगी। 22 मार्च रविवार को जनता कर्फ्यू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह मुस्तैद है। जिले में कहीं से किसी भी तरह की घटना का पता चलता है, तो एंबुलेंस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए शासन के निर्देशानुसार 50 शैय्या युक्त व 100 शैय्या युक्त जिला अस्पताल में ओपीडी को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों की भीड़ से कोरोना वायरस के फैलने की आशंका बनी रहती है। इससे आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसलिए एहतियातन यह फैसला लिया गया है। स्क्रीनिंग कक्ष की सेवाएं सुबह 8 बजे से 12 बजे तक चलती रहेंगी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की घोषणा की गई है। इस दिन सभी लोगों को घर के अंदर रहना है। इस दौरान अगर कहीं कोई घटना होती है या कोरोना से संबंधित मरीज की सूचना मिलती है, तो उसके लिए रैपिड रिस्पांस टीम तैयार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed