फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   opd

ओपीडी में कोरोना नियम दरकिनार

Fri, 03 Sep 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
opd
फोटो-02एयूआरपी-4- चिचौली स्थित 100 शय्या अस्पताल में लगी भीड़। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के खतरे को भांप कर सभी स्तरों से लोगों को सचेत किया जा रहा है, लेकिन अस्पतालों से लेकर सभी सार्वजनिक स्थानों पर लोग नियमों के पालन में पूरी तरह शिथिल हैं। गुरुवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों, तीमारदारों की भीड़ नियमों को दरकिनार करते नजर आई। कहीं भी सामाजिक दूरी का पालन होते नहीं दिखा। लोग बगैर मास्क के अपनी बारी के इंतजार में खड़े नजर आए।
विज्ञापन

गुरुवार को चिचौली स्थित 100 शय्या अस्पताल में टीकाकरण और इलाज कराने वालों की भीड़ से ओपीडी में पैर रखने की जगह नहीं थी। पर्चा काउंटर, रजिस्ट्रेशन काउंटर पर कतार में लोग एक दूसरे सटकर खड़े थे। एकाध को छोड़कर कोई भी मास्क नहीं लगाए था। किसी को यहां कोरोना संक्रमण का भय नहीं था। स्वास्थ्य कर्मियों ने भी भीड़ को संक्रमण से सचेत नहीं किया।
विज्ञापन

जनरल ओपीडी, गाइनी, पीडियाट्रिशियन, मेडिसिन काउंटर, हड्डी रोग विशेषज्ञ, इंजेक्शन रूम, अल्ट्रासाउंड व एक्सरे विभाग, जांच लैब, फिजीशियन कक्ष में मरीजों की भीड़ देखने को मिली। पखवाड़े भर स ऐसी स्थिति 50 शय्या अस्पताल में भी देखने को मिल रही है। इन दोनों अस्पतालों में रोजाना 200 सौ से 400 तक मरीज ओपीडी में देखे जा रहे हैं। शहर और ग्रामीण इलाकों से मरीज पहुंच रहे हैं। इन दिनों सबसे ज्यादा मरीज, खांसी जुकाम, और वायरल के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल आने वाले मरीज बेरोकटोक आवाजाही करते दिखे। कोरोना काल में अस्पताल के गेट पर बनाई गई कोरोना हेल्प डेस्क नदारद थी। संक्रमण को लेकर एक भी स्वास्थ्य कर्मी जागरूक नजर नहीं आया। जिसे जहां जाना और मिलना था वह बेरोकटोक आता जाता नजर आया।
ओपीडी में मौजूद ज्यादातर डॉक्टर भी कोरोना की तीसरी लहर से अनजान दिखे। जबकि सरकार व डब्ल्यूएचओ अभी भी खतरा कम न होने की बात कह रहा है। ओपीडी में एक एक मरीज के बुलाने के बजाए केबिन में डाक्टरों के पास काफी संख्या में लोग ठुसे नजर आए। हालांकि कुछ वृद्ध और महिला मरीजों ने अनदेखी को लेकर एतराज भी किया।

मौसम बदलते ही संक्रामक बीमारियों के साथ का प्रकोप बढ़ा है। इसको लेकर अस्पतालों में दवा की मांग भी बढ़ी है। दोनों अस्पतालों के सीएमएस के साथ स्वास्थ्य केंद्रों से दवा की डिमांड भजने के लिए कहा गया है। स्टोर में जो दवाएं नहीं हैं, उसके लिए शासन पत्र भेजा गया है। साथ ही अस्पतालों में मास्क लगाने और सामाजिक दूरी अपनाने और इसका पालन कराने के सख्त निर्देश है। लापरवाही पर कार्रवाई होगी। डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, सीएमओ

फोटो-02एयूआरपी-5- इलाज कराने के लिए डाक्टर के कक्ष में घुसे लोग। संवाद

फोटो-02एयूआरपी-5- इलाज कराने के लिए डाक्टर के कक्ष में घुसे लोग। संवाद- फोटो : AURAIYA

फोटो-02एयूआरपी-6- ओपीडी के बाहर बेतरतीब ढंग से खड़े लोग। संवाद

फोटो-02एयूआरपी-6- ओपीडी के बाहर बेतरतीब ढंग से खड़े लोग। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed