फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Only two kilometer divider built in two and a half years

Auraiya News: ढाई साल में बना सिर्फ दो किलोमीटर डिवाइडर

Thu, 03 Oct 2024 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Only two kilometer divider built in two and a half years
फतेहपुर। शहर के मध्य से गुजरे जीटी रोड पर ढाई साल बाद भी डिवाइडर नहीं बन पाया है। इसकी वजह से शहर मध्य लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने वित्त वर्ष 2021-22 में शहर के अंदर नऊवाबाग से लेकर लोधीगंज तक जीटी रोड का चौड़ीकरण का काम शुरू किया था। 5.73 किमी लंबे मार्ग को दोनों ओर चौड़ा करके बीच में डिवाइडर बनाना था। काम की लागत 40 करोड़ 62 लाख 96 हजार रुपये थी। सड़क का चौड़ीकरण तो हो गया, लेकिन अभी तक नउवाबाग से डाक बंगले व लोधीगंज से शांतिनगर तक लगभग दो किमी मार्ग पर ही डिवाइडर बन पाए। साढ़े तीन किमी से अधिक पर डिवाइडर अब तक नहीं बना सके हैं। ये सभी काम को मार्च 2024 तक पूरा कर के देना था। शहर के अंदर डिवाइडर न होने के कारण आए दिन लोगों को भीषण जाम से जूझना पड़ रहा है।
जीटीरोड पर शहर के अंदर सदर अस्पताल, बाकरगंज, ज्वालागंज मुख्य चौराहों की सड़क पर डिवाइडर नहीं है। इसकी वजह से सड़क पर दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन होता है। इसकी वजह से आए दिन यहां भीषण जमा लगाता है।
विज्ञापन

एक नजर में डिवाइडर रोड की लागत
-डिवाइडर रोड की लंबाई -5.73 किमी
डिवाइडर रोड की लागत- 40 करोड़ 62 लाख 96 हजार
- निर्माण कार्य शुरू होने की तिथि-अप्रैल 2021
-काम पूरा करने की तिथि-मार्च 2024
कोट्स
जीटीरोड का पूरा काम हो चुका है। डिवाइडर बनाने के लिए 18 मीटर सड़क की आवश्यकता होती है। जहां जहां सड़क 18 मीटर की है, वहां डिवाइडर बना दिया गया है। -एके शील, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed