फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Only one out of 35 complaints was resolved

Auraiya News: 35 शिकायतों में एक ही निपटाई

Sat, 28 Jun 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 28 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Only one out of 35 complaints was resolved
थाने में जनसुनवाई करते डीएम व एसपी। - फोटो : थाने में जनसुनवाई करते डीएम व एसपी।
दिबियापुर/अजीतमल। थाना समाधान दिवस पर डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने दिबियापुर व सहायल थाना में फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

इस दौरान भूमि विवाद, अवैध कब्जों की शिकायतें अधिक रहीं। कुल 35 शिकायतों में एक का ही मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम व एसपी ने 35 शिकायतें सुनीं। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर उन्हें मौके पर जांच कर बाकी शिकायतों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उधर, उधर, दिबियापुर थाने में वक्तावरपुर्वा निवासी वृद्धा लालता प्रसाद पहुंचीं। उन्होंने पारिवारिक जमीन को रिश्तेदारों के कब्जे से छुड़वाने की गुहार लगाई। डीएम ने लेखपाल को समस्या का समाधान किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड की पूछने पर लालता ने नहीं बने होने की जानकारी दी। डीएम ने सीएमओ ऑफिस फोन कर महिला का आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। वहीं, अजीतमल कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी निखिल राजपूत, सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
क्षेत्राधिकारी ने पुलिस से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान कुल 11 शिकायतें आईं। इस दौरान कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी, क्षेत्रीय लेखपाल, राजस्व निरीक्षक आदि मौजूद रहे।


पीस कमेटी की बैठक में मांगा सहयोग
दिबियापुर थाना में डीएम व एसपी ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक में भाग लिया। उन्होंने पुलिस को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखते हुए भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए। लोगों से त्योहारों को मिलजुलकर सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, ताजियेदार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed