फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Online system is a threat to the security of the country: Mukund

देश की सुरक्षा के लिए खतरा है ऑनलाइन व्यवस्था : मुकुंद

Mon, 08 Sep 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 08 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Online system is a threat to the security of the country: Mukund
फोटो07 एयूआरपी 29-प्रुबद्धजन को सम्मानित करते प्रदेश अध्यक्ष, सदर विधायिका व जिलाध्यक्ष। संवाद
औरैया। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि पीएम का जीएसटी स्लैब कम करने का निर्णय स्वागत योग्य है। देश में ऑनलाइन व्यवस्था देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। इस पर सरकार को अंकुश लगाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने व्यापारियों से स्वदेशी अपनाओ पर जोर देने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष रविवार को शहर के एक गेस्ट हाउस में व्यापारी मिलन व सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विदेशी ऑनलाइन व्यवस्था का वॉक आउट होना चाहिए।
विज्ञापन

इसके लिए एक्ट लागू किया जाना चाहिए। ऑनलाइन व्यवस्था जहां देश को तोड़ने का काम कर रही है। वहीं देश की सुरक्षा के लिए भी खतरा है। आने वाले समय में डाटा का ही युद्ध होगा। कहा कि हमें अमेरिका के टैरिफ से मुकाबला करना है। वर्तमान में अपना देश तरक्की कर रहा है। इससे अमेरिका समेत अन्य देश भारत के पीछे पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने व्यापारियों का आह्वान किया कि वह स्वदेशी अपनाओ के तहत स्थानीय उत्पाद, स्थानीय व्यापार व स्थानीय चीजों पर जोर दें। कहा कि कुछ व्यापारियों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताई हैं, इन्हें वह केंद्र व प्रदेश सरकार के समक्ष रखेंगे और हल कराएंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि व्यापारियों की समस्या को प्रमुखता से दूर कराया जाएगा।
व्यापारियों द्वारा मंडी समिति पर ओवरब्रिज बनाए जाने की गई मांग पर उन्होंने कहा कि वह जल्दी मुख्यमंत्री से मिलकर कार्य पूर्ण करवाएंगी। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री डाॅ. दिलीप सेठ ने भी संबोधित किया। समारोह में व्यापारियों, प्रबुद्धजनों व सामाजिक संगठनों के सदस्यों का भी सम्मान किया गया।


प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत
कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकिशोर मिश्रा, श्याम मोहन दुबे, सुनील पांडेय, जिलाध्यक्ष राजेश वाजपेई बबलू, महिला सभा जिलाध्यक्ष मनीषा अग्रवाल, स्वतंत्र अग्रवाल, अमर बिश्नोई, नगर अध्यक्ष सतीश वर्मा, रीतेश गुप्ता, दीपक पुरवार, शिवम पांडेय ने दयालपुर, खानपुर चौराहा, सुभाष चौक, संजय गेट, जेसीज चौराहा व जालौन चौराहा पर फूल मालाओं व पगड़ी पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed