{"_id":"688e58ce428f3bd2ff039bb0","slug":"online-application-for-admission-in-navodaya-vidyalaya-begins-auraiya-news-c-211-1-aur1007-129569-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
Sat, 02 Aug 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। जवाहर नवोदय विद्यालय तैयापुर में सत्र 2026-27 में विभिन्न कक्षाओं में दाखिले प्रवेश परीक्षा के जरिए होंगे। इसके लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो गई। 13 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
प्राचार्या डॉ. अर्चना मिश्रा ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा छह में 80 छात्र-छात्राओं के प्रवेश लिए जाएंगे। दाखिले के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन शुरू हो गए हैं। 13 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
इसके लिए बच्चे को जनपद के किसी सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त या मान्यता प्राप्त विद्यालय में सत्र 2025-26 में कक्षा-5 में अध्ययनरत होना चाहिए। अभ्यर्थी निशुल्क रूप से https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर पंजीयन कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सत्र 2026-27 में कक्षा- 9 में प्रवेश परीक्षा सात फरवरी 2026 को कराई जाएगी। इसके लिए आवेदन पोर्टल पर शुरू हो चुके हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान कक्षा आठ में अध्ययनरत होना चाहिए।
इसी प्रकार सत्र 2026-27 में कक्षा 11 में प्रवेश के लिए सात फरवरी 2026 को परीक्षा होगी। इसके अलावा सत्र 2025-26 के दौरान कक्षा-10 में अध्ययनरत होना चाहिए। 23 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।