फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   One kilometer of road leading to Bhayanaknath temple is terrifying

Auraiya News: भयानकनाथ मंदिर जाने का एक किमी रास्ता भयावह

Sat, 12 Jul 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 12 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
One kilometer of road leading to Bhayanaknath temple is terrifying
रुरुगंज। शुक्रवार से सावन शुरू हो गया है लेकिन मंदिर तक पहुंचने वाले रास्ते सुगम नहीं हैं। रुरुगंज क्षेत्र के भयानकनाथ मंदिर का रास्ता कच्चा व कीचड़ में तब्दील हो गया है। फिसलन की वजह से श्रद्धालुओं की राह कठिन है।
विज्ञापन

रुरुगंज क्षेत्र में भयानकनाथ मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र है। यहां हर साल सावन में हजारों की संख्या में कांवड़िये सिंगिरामपुर से कावड़ भरकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करने आते हैं। वहीं सावन के प्रत्येक सोमवार को भक्तों की काफी भीड़ उमड़ती है। यहां मेले का भी आयोजन होता है।
विज्ञापन


कुदरकोट के मुख्य मार्ग से मंदिर के खेरे तक पहुंचने का एक किमी रास्ता कच्चा है। यहां फिसलन रहती है। कीचड़ के बीच भक्तों का इस मार्ग से आना जाना है। ऐसे में कावड़ लेकर यहां पहुंचने वाले भक्तों काे और भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इन दिनों बारिश भी हो रही है। यहां सालों से इस एक किमी कच्चे मार्ग को पक्का करने की मांग की जा रही है। बावजूद इसके अभी तक पक्की सड़क को लेकर कोई पहल देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------

डाक कावड़ लाने वाले भक्तों को और होगी परेशानी

डाक कावड़ में भक्तों को दौड़ लगानी पड़ती है। भयानकनाथ मंदिर को जाने वाला एक किमी मार्ग कच्चा व कीचड़युक्त है। साथ ही यहां पर कंकड़ भी बहुतायत हैं। ऐसे में डाक कावड़ लाने वाले भक्तों की परेशानी और ज्यादा बढ़ेगी। पहले सोमवार से ही यहां पर भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो जाएगी।

---------------

बोले शिव भक्त----



फोटो-11एयूआरपी 13- आदित्य दुबे। संवाद

रास्ता पक्का किया जाना चाहिए

शिव भक्त आदित्य दुबे ने बताया कि सावन में कांवड़ियों के आवागमन वाली सड़क आसान नहीं है। कच्चे रास्ते में हुआ कीचड़ फिसलन की समस्या खड़ा करता है। ऐसे में गिरकर लोग चोटिल हो जाते हैं। एक किमी रास्ता पक्का किया जाना चाहिए।

-----------

फोटो-11एयूआरपी 14 - बलराज यादव। संवाद

डाक कावड़ियों को होती सबसे ज्यादा परेशानी

शिव भक्त बलराज यादव ने बताया कि भयानकनाथ मंदिर को जाने वाला एक किमी रास्ता जोखिमभरा है। यहां डाक कावड़ियों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। इस समस्या को दूर किया जाना चाहिए।



-----------

बोले पुजारी



फोटो-11एयूआरपी 12- रामकुमार चौरसिया। संवाद

विकास के नाम पर हो रही अनदेखी

भयानकनाथ मंदिर के पुजारी रामकुमार चौरसिया ने बताया कि कुंदनपुर के राजा भीष्म द्वारा इस शिवलिंग की स्थापना कराई गई थी। द्वापर में पांचों पांडवों द्वारा उनका रुद्राभिषेक किया गया था। इसका पौराणिक महत्व है। आस्था का बड़ा केंद्र होने के बावजूद विकास के नाम पर यहां पर अनदेखी की जा रही है।




-----------

बोले जिम्मेदार----

जल्द होगी पक्की सड़क

जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र कुमार ने बताया कि भयानकनाथ मंदिर के लिए 800 मीटर डामरीकरण जिला पंचायत निधि से व 300 मीटर सीसी निर्माण विधायक निधि से कराया जाएगा। बारिश की वजह से काम फिलहाल बंद है। जल्द ही इस मार्ग को पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed