{"_id":"63d6b6ea3ed9e74f3b702434","slug":"one-killed-five-injured-in-bike-collision-auraiya-news-knp741118358-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
राममिलन की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AURAIYA
अछल्दा (औरैया)। यातायात नियमों का पालन न करने की वजह से सड़क हादसे में एक व्यक्ति की सिर में चोट लगने से मौत हो गई। वह बाइक से अपने बेटे व बेटी को लेकर अछल्दा स्टेशन जा रहा था। तभी अछल्दा के तहराजपुर के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
गांसीपुर गांव निवासी राम मिलन (46) दिल्ली में प्राइवेट वाहन चालक है। रविवार शाम वह बेटे आशीष व बेटी प्रियंका को लेकर बाइक से अछल्दा स्टेशन की तरफ आ रहे थे। तभी तहराजपुर की पुलिया के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में राममिलन, आशीष और प्रियंका व दूसरी बाइक सवार में तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को अछल्दा सीएचसी भेजा, जहां पर डॉक्टर ने राम मिलन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल आशीष, प्रियंका व दूसरी बाइक सवार चकरनगर, इटावा निवासी रवी कुमार, आलोक कुमार व रोहित को डॉक्टर ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कर जानकारी परिजनों को दी। घटना की जानकारी पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अछल्दा स्टेशन पर बाइक खड़ी कर उन्हें बेटे व बेटी के साथ दिल्ली जाना था। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को अस्पताल भेजा गया।