फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   One hour jam due to crossing closure

Auraiya News: क्रॉसिंग बंद रहने से एक घंटे लगा रहा जाम

Sun, 11 Jun 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 11 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
One hour jam due to crossing closure
फोटो- 10एयूआरपी-29- क्रॉसिंग पर लगा जाम खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन

- दोपहर की चिलचिलाती धूप में राहगीर दिखे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
कंचौसी। औरैया-रसूलाबाद व कंचौसी रोड पर अक्सर क्रॉसिंग बंद रहने के चलते जाम की स्थिति बन जाती है। शनिवार दोपहर को क्रॉसिंग बंद रहने से क्रासिंग के दोनों ओर करीब एक घंटे जामल लगा रहा। जिससे लोग चिलचिलाती धूप में बेचैन होते दिखे।

दिल्ली-हावड़ा रूट पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे डीएफसी ट्रैक से दो माल गाडियों को निकालने के लिए क्रासिंग बंद की गई। इसके बाद नेता जी एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, गाजियाबाद लखनऊ सुपरफास्ट व चार माल गाडिय़ों को गुजारने के बाद करीब एक बजे पर खोला गया। इससे क्रासिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आढ़े-तिरछे वाहन खड़े होने से समस्या और भी गंभीर हो गई। इस दौरान बाइक सवार राहगीर चिलचिलाती धूप में परेशान होते नजर आए। क्रॉसिंग खुलने के बाद जल्दबाजी में निकलने के लिए लोग आपस में बहस करते भी नजर आए। क्रॉसिंग खुलने के आधे घंटे बाद यातायात पूरी तरह से बहाल हो सका। स्टेशन अधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि लगातार ट्रेनों के आवागमन से क्रॉसिंग बंद रहने के चलते जाम की समस्या रही। अब स्थिति सामान्य हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed