{"_id":"60b3d17c8ebc3e29c2231761","slug":"one-died-in-accident-auraiya-news-knp6313012162","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर फांद कर अनियंत्रित कार दूसरी लेन पर ट्रक से टकराई, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर फांद कर अनियंत्रित कार दूसरी लेन पर ट्रक से टकराई, एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव चिरौली के सामने हाईवे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर फांदकर दूसरी लेन पर जा पहुंची और ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
औरैया कस्बे के गायत्री नगर निवासी मोहित पांडेय के साथ लल्लू कुशवाहा और सुंदरम दीक्षित कार से इटावा जा रहे थे। कार मोहित चला रहा था, चिरहुली के सामने पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर फांदकर दूसरी लेन पर जा पहुंची। इस बीच इटावा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से कार टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही स्थानीय लोग मौके पर जा पहुंचे। हादसे की जानकारी पुलिस को दी।
घटनास्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तीनों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक लल्लू कुशवाहा (30) की मौत हो चुकी थी। सुंदरम और मोहित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से दोनों की हालत नाजुक देख सैफई रेफर किया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना नौ बजे के करीब की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी। कार पर सवार लोग कहां जा रहे थे इसके बारे में परिजनों से जानकारी ली जा रही है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक भाग गया है।