{"_id":"6075e0bc8ebc3e8d3913226b","slug":"one-died-and-97-more-corona-patient-found-auraiya-news-knp6233290194","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और मौत, 97 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और मौत, 97 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। मंगलवार को जिले में रिकॉर्ड 97 कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि संक्रमित महिला की सैफई अस्पताल में मौत हो गई है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों ने सैंपल बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि अछल्दा निवासी 55 वर्षीय संक्रमित महिला को 11 अप्रैल को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। 14 संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीती है। जिले में अब एक्टिव केस 377 हैं। जबकि कोरोना संक्रमण के बाद जिले के मरने वालों की संख्या 49 हो गई है। उन्होंने कहा कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य टीमों को निर्देशित किया गया है कि वह संक्रमित मरीजों के परिजनों और उनके संपर्क में आने वाले सभी व्यक्तियों के सैंपल लेकर जांच कराएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन करने वालों की जांच के कारण सैंपलों की संख्या बढ़ी है। संक्रमित भी बढ़े हैं। गंभीर संक्रमित मरीजों को कोविड-19 केयर सेंटरों में भर्ती किया जा रहा है।
कोरोना संक्रमित मिले कई दावेदार, हड़कंप
पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे कई दावेदार गांवों में अनदेखी करते चले आ रहे है। प्रचार प्रसार में सख्ती नहीं बरती गई। मंगलवार को जब नामांकन कराने पहुंचे दावेदारों की जांच शुरू हुई तो एक के बाद एक कई दावेदार संक्रमित पाए गए। जिससे उनके साथ आए प्रस्ताव व समर्थकों में हड़कंप मच गया। कुछ लोग तो कई दावेदारों को बिना बताए ही खिसक लिए। सीएमओ सभी संक्रमित पाए गए दावेदारों के संपर्क में आने वाले लोगों से जांच कराए जाने की अपील करती रहीं।
विज्ञापन
प्रधान पद का दावेदार संक्रमित
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुंदरीपुर निवासी प्रधान पद का प्रत्याशी कोरोना संक्रमित निकल आया। जिसके कारण वह नामांकन दाखिल नहीं कर सका। खास बात ये है कि कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने उसकी कोई खबर नहीं ली न तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया। संक्रमित प्रधान पद प्रत्याशी देर शाम तक घूमता रहा।