फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   one arrested in attack case on fauji faimily

फौजी के परिवार को मरणासन्न करने का एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Sep 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
one arrested in attack case on fauji faimily
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव समरथपुर में फौजी की पत्नी और बेटियों को मरणासन्न करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने फौजी के बुआ के लड़के को गिरफ्तार किया है। उसने रंजिश में साथियों के साथ हमला करने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि फौजी विजयपाल के घर 13 सितंबर की रात घुसे सशस्त्र लोगों ने उसकी पत्नी रोली व तीन पुत्रियों निशा, क्षमा, छवि को मरणासन्न कर दिया था। मामले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव अरू की मडै़या निवासी शिवपूजन और गांव के उसके साथी रवि सिंह, कल्लूराज व भूरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस के मुताबिक शिवपूजन ने साथियों के साथ मिलकर फौजी के परिवार पर हमला किया। पुलिस ने घायल पुत्री की जानकारी पर आरोपी शिवपूजन को शनिवार को जालौन चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं।
विज्ञापन

जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप बाजरा के खेत से बरामद किया है। वहीं सूत्रों के मुताबिक इस घटना में गिरफ्तार आरोपी फौजी का दूर का रिश्तेदार है। ऐसे में उसका इस परिवार से प्रापर्टी का भी कोई लेनदेन नहीं है। ऐसे में आपसी कलह बताना पुलिस के खुलासे पर सवाल खड़ा कर रहा है। वहीं नामजद अन्य तीन आरोपियों का भी फौजी परिवार से कोई रिश्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed