फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   One and a half lakh voters are duplicate in Auraiya

Auraiya News: औरैया में डेढ़ लाख वोटर्स डुप्लीकेट

Thu, 04 Sep 2025 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 04 Sep 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
One and a half lakh voters are duplicate in Auraiya
औरैया। मतदाता सूची की आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से कराई गई जांच में डुप्लीकेट वोटरों के आंकड़ों ने चौंका दिया है। औरैया में भी राज्य निर्वाचन आयोग ने करीब डेढ़ लाख डुप्लीकेट वोटर होने की आशंका जताई है। डुप्लीकेट वोटरों की जांच के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ को सूची सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी है। अब बीएलओ घर-घर जाकर नई मतदाता सूची तैयार करेंगे।
विज्ञापन

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू कराया गया है। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची का आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से जांच कराई है। इसमें औरैया जिले में डेढ़ लाख डुप्लीकेट वोटर होने की आशंका सामने आई है। इस आशंका के बाद चिंह्नित वोटरों की सूची के भौतिक सत्यापन के भी निर्देश दिए गए हैं। इन वोटरों की सूची बीएलओ को मुहैया कराई गई है। बीएलओ घर-घर जाकर इन वोटरों का भौतिक सत्यापन करेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि डेढ़ लाख के करीब संभावित डुप्टीकेट वोटरों की सूची मिली है। इनका भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

-----------------
ब्लॉक संभावित डुप्लीकेट वोटरों की संख्या
अछल्दा 23562
एरवाकटरा 16072
बिधूना 21984
सहार 24749
औरैया 23305
भाग्यनगर 24838
अजीतमल 16317
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed