दबंगों ने सड़क पर दीवार बनाकर रखा छप्पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम कनमऊ में दो लोगों द्वारा सीसी रास्ते पर दीवार बनाकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। इसके चलते ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर दीवार हटवाए जाने की मांग की। जांच करने के लिए थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दीवार को तत्काल हटवाने की अनुशंसा करते हुए आख्या उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विवेक सिंह पुत्र विष्णु स्वरूप निवासी कनमऊ समेत अन्य ग्रामीणों ने तहसील दिवस में शिकायती पत्र सौंपा। विवेक के अनुसार पीडब्ल्यूडी की सड़क दिबियापुर से कनमऊ नौगवां होते हुए कंचौसी जाती है। उक्त सड़क से एक सीसी रास्ता प्रार्थी एवं रमेश चंद्र के मकान तक जाता है।
इस रास्ते पर गांव के दबंग रामदास पुत्र रामभरोसे एवं नाथूराम पुत्र सोनेलाल निवासी कनमऊ ने दीवार बनाकर छप्पर रख रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि रास्ते पर से अवैध अतिक्रमण को तुरंत हटवा दिया जाए।
ताकि ग्रामवासियों को परेशानी से निजात मिल सके। इस पर एसडीएम ने दिबियापुर पुलिस को तुरंत आख्या देने को कहा। थाना के उपनिरीक्षक हरीशंकर ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। उप निरीक्षक हरीशंकर के अनुसार मौके पर सीसी सड़क मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया है। इसे हटाए जाने की अनुशंसा करने की संस्तुति की गई है।