फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   On the first day of Sawan, devotees thronged the Shiva temples

Auraiya News: सावन के पहले दिन शिवालयों में उमड़े भक्त

Sat, 12 Jul 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 12 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
On the first day of Sawan, devotees thronged the Shiva temples
औरैया। सावन माह के पहले दिन शुक्रवार को भक्तों ने शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। देवकली मंदिर पर श्रद्धालुओं का दिन भर तांता लगा रहा। इसके अलावा शहर के कई मंदिरों में देर शाम तक पूजा अर्चना व आरती का कार्यक्रम चलता रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सावन का पहला दिन था। इस पर सुबह से श्रद्धालु शिव मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए पहुंचना शुरू हो गए। बम-बम भोले का जयकारा लगाते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमुना किनारे स्थित देवकली मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने विधि विधान से महादेव का जलाभिषेक किया और पूजन किया। इसके अलावा गौरैया तालाब स्थित शिव मंदिर में देर रात तक पूजन होता रहा। महिलाओं ने आरती उतारकर शिव की आराधना की। वहीं, काली माता मंदिर, शिव धाम मंदिर, जालौन चौराहा स्थित महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed