फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Om Nagar locality of the city are in the sacrifice

शहर के ओम नगर मोहल्ले में हो रहा यज्ञ

Thu, 10 Nov 2016 11:13 PM IST
औरैया
औरैया Updated Thu, 10 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Om Nagar locality of the city are in the sacrifice
नगर पालिका इंटर कालेज में फूलों की होली खेलते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
गौरैया तालाब के पास चल रही भागवत कथा में आचार्य ने कहा कि जो व्यक्ति जैसा करता, उसे वैसा ही फल मिलता है। इससे व्यक्ति को हमेशा अच्छे कार्य करने चाहिए। वहीं महाशतचंडी यज्ञ में मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी गईं।
विज्ञापन


 श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य जगदगुरु शंकराचार्य नारायणानंद तीर्थ जी महाराज ने कहा कि अज्ञान से अहंकार बढ़ता है। जितना अहंकार होता है, व्यक्ति संसार में उतना ही आसक्त होता है। परमात्मा सभी में व्याप्त है। उसे कहीं खोजने जाने की जरूरत नहीं है। इससे पूर्व पादुका पूजन का कार्य आचार्य योगेश तिवारी और मृत्युंजय त्रिपाठी ने संपन्न करवाया। मुख्य यजमान गिरीश चंद्र मिश्र, संतोष कुमारी, गौरव मिश्र, मोहित मिश्र, नेहा गौरव मिश्रा, अमृता मिश्रा, अलका दीक्षित, सचिन दीक्षित, रमेशचंद्र द्विवेदी, ज्ञानेंद्र दीक्षित, सत्यनारायण शास्त्री, सुधीर शुक्ल, सतपाल सिंह आदि ने पूजन किया।
विज्ञापन


बृज की होली खेली
श्री मानव सेवा समिति के तत्वावधान में नगर पालिका इंटर कालेज में चल रहे अमृत महोत्सव के तहत ब्रज की होली खेली गई। आयोजन में दर्शकों की खासी भीड़ रही। कार्यक्रम में देवी गीतों पर देवी-देवताओं की भव्य झांकियों की प्रस्तुति आकर्षक रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में  गौरव बाजपेई, आशीष चौबे, विक्रांत दुबे, सत्यम त्रिपाठी, अनुराग पांडे, दीपक दुबे, अमित यादव, विशाल परिहार, गौरव पांडे आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed