फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   old person showed exietement for election

लोकतंत्र के महायज्ञ में बुजुर्गों ने भी दी आहुति

Tue, 27 Apr 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
old person showed exietement for election
औरैया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दिव्यांग, बुजुर्गों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शारीरिक बाधाओं को पीछे छोड़कर अपनों की मदद से वोट डालने पहुंचे और गांव की सरकार बनाने के साथ लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सात बजे से ही जिले के 477 ग्राम पंचायतों में मतदान शुरू हो गया। बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगने लगीं। इनमें सबसे अधिक उत्साहित बुजुर्ग मतदाता नजर आए। कोई अपने बेटों तो कोई भाई-भतीजों व नाती पौत्रों के साथ वोट डालने पहुंचा। इनमें से कई बुजुर्ग ऐसे थे जो अशक्त थे, फिर भी वह सहारा लेकर बूथ तक पहुंचे।
विज्ञापन

लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति दी। बिधूना के भगवानपुरा बूथ में बीमार पिता को बेटे बाइक से लेकर वोट डलवाने ले गए। रुरुगंज के बूथ पर पौत्र दादी कनकलता को गोद में लेकर वोट डलवाने पहुंचा। इसी बूथ पर वृद्ध पिता राजाराम गुप्ता को पुत्र कमलेश गुप्ता गोद में लेकर वोट डलवाने पहुंचे। औरैया के खानपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वृद्ध मां को लेकर बेटा पहुंचा। वहीं प्राथमिक विद्यालय मधुपुर में पैर टूटे होने के बाद भी दो भाइयों की मदद से युवक वोट डालने पहुंचा। सभी ने दूसरों के लिए मिसाल पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed