फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Old man found on Bundelkhand Expressway

Auraiya News: बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर मिला वृद्ध

Thu, 21 Sep 2023 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Old man found on Bundelkhand Expressway
औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के नगला खगा स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह एक वृद्ध का शव ग्रामीणों ने पड़ा देख पुलिस को जानकारी दी। शव की शिनाख्त न हो पाने पर मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने वृद्ध की सड़क हादसे में मौत होने की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

नगला खगा के ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के माइल संख्या 268 के पास एक वृद्ध का शव पड़ा देखा। इसपर कुछ ही देर में एक्सप्रेसवे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी मुकेश चौहान व यूपीडा के अधिकारी एस सिन्हा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

शिनाख्त न हो पाने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में भेज दिया है। थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि शव करीब 70 वर्षीय वृद्ध का है। सड़क हादसे में मौत होने की आशंका है। मृतक भूरे रंग का पैंट व आसमानी रंग की शर्ट पहने है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article