फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Old buddy got a soft mushy

पुरानी साथी से मिल भावुक हुए मुलायम

Thu, 02 Jun 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया Updated Thu, 02 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Old buddy got a soft mushy
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गुरुनारायण से हालचाल पूछते मुलायम सिंह - फोटो : अमर उजाला
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव गुरुवार को अपने पुराने साथी व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गुरुनारायण त्रिपाठी के घर पहुंच हालचाल लिया। यहां वह करीब पौने घंटे रहे। पुराने साथी से मिलते वक्त सपा मुखिया भावुक नजर आए।
विज्ञापन


ग्राम देवरांव के मूल निवासी वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गुरुनारायण त्रिपाठी का परिवार अब दिबियापुर स्थित आवास पर रहता है। उम्र दराज होने की वजह से गुरुनारायण त्रिपाठी काफी समय से बीमार चल रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव  गुरुवार दोपहर करीब 12.15 बजे हेलीकाप्टर से दिबियापुर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गुरुनारायण त्रिपाठी के बेटे प्रधानाचार्य अरुण त्रिपाठी व परिवार के अन्य लोगों से बातचीत की और आर्थिक मदद भी दी। थोड़ी देर के प्रयास के बाद जब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने मुलायम सिंह को पहचाना तो दोनों वे भावुक हो गए। इलाज करने वाले सीएचसी सहार के अधीक्षक डा. आरके सिंह को खासतौर से एहतियात बरतने को कहा। इस दौरान नगर पंचायत दिबियापुर की पूर्व अध्यक्ष विभा तिवारी ने सपा मुखिया का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान विधायक प्रदीप यादव, विधायक प्रमोद गुप्ता एलएस, विधायक मदन गौतम, डा.कमलेश पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, श्यामबाबू यादव, राज्य महिला आयोग सदस्य गीता गुप्ता, ब्लाक प्रमुख अजय यादव, ब्लाक प्रमुख गायत्री यादव, रेखा वर्मा, कमलेश यादव, तेहराज सिंह यादव, राजकुमार यादव, अनूप गुप्ता, विपिन गुप्ता, अशू ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed