{"_id":"5d17b5eb8ebc3e3c7f548f4a","slug":"old-auraiya-news-knp4987276161","type":"story","status":"publish","title_hn":"थैला गुम होने पर परेशान वृद्ध को खिलाया खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थैला गुम होने पर परेशान वृद्ध को खिलाया खाना
विज्ञापन
औरैया। वैसे तो आम लोगों की धारणा में पुलिस पर तमाम आरोप लगते रहते हैं लेकिन इन आरोपों के बीच उन्हीं पुलिस कर्मियों में कुछ ऐसे भी कर्मचारी होते हैं जिनके कारनामे लोगों के लिए एक मिसाल बन जाते हैं। शनिवार को इसकी एक बानगी नजर आई, जब थैला गुम हो जाने के चलते खाली जेब भटक रहे एक वृद्ध ने किसी के कहने पर एसपी आवास पहुंचकर मदद की गुहार लगाई। इस दौरान वहां मौजूद सर्विलांस टीम के कर्मचारी व यातायात पुलिस के कर्मचारी ने न केवल उस वृद्ध की बात को सुना साथ ही उनको भोजन कराया बल्कि उसको गंतव्य तक सकुशल पहुंचाने के लिए टिकट कटवाने के साथ ही आर्थिक मदद भी दी।
शनिवार की दोपहर मलखान सिंह (65) निवासी इशुनगुरा थाना टीकमगढ़ जिला झांसी हाईवे स्थित एसपी आवास पहुंचे। इस दौरान मौके पर सर्विलांस टीम के पुलिस कर्मी मनीष से मुलाकात हुई। वृद्ध को आया देखकर मनीष ने उनसे आने का कारण पूछा। जिस पर वृद्ध ने झोला खोने से लेकर एसपी आवास तक पहुंचने की पूरी बात बता दी। वृद्ध की बात सुनकर मनीष ने तत्काल यातायात आरक्षी आशीष सचान को बुलवाया और फिर दोनों लोगों ने वृद्ध को एक ढाबे पर ले जाकर खाना खिलवाया। इसके पश्चात मलखान सिंह की जेब खाली होने की जानकारी होते ही उनको झांसी तक भेजने के लिए टिकट लाकर दिया और कुछ रुपये भी देकर विदा किया। उक्त मदद करने वाले पुलिस कर्मियों का यह फोटो व जानकारी किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद तो मनीष व आशीष सचान की लोगों द्वारा जमकर सराहना की गई।