फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Oh this summer, mercury crosses 44

उफ ये गर्मी, पारा 44 पार

Sun, 23 Apr 2017 11:55 PM IST
औरैया
औरैया Updated Sun, 23 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Oh this summer, mercury crosses 44
धूप से बचने के लिए ऐसे किया प्रयास। - फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी और तापमान का कहर दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। एक अंक की गिरावट के बाद तापमान में फिर बढ़त रविवार को दर्ज की गई। दिन के समय अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा पहुंचा।
विज्ञापन


वहीं शाम के समय बदरी छाए रहने से ठंडी हवाओं का अहसास लोगों को हुआ। भीषण गर्मी के चलते पूरे दिन लोगों का हाल बेहाल रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन के समय अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा।
विज्ञापन


रात के समय रिकार्ड किया जाने वाला न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम में आर्द्रता 69 प्रतिशत और 37 प्रतिशत रिकार्ड की गई। हवाओं की गति उत्तर दिशा में छह से सात किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि तापमान में बढ़ोतरी के साथ बादलों के छाने और धूप का प्रभाव कम होने के आसार थे। सुबह के समय तेज धूप के चलते तापमान बढ़ा। शाम के समय बादलों का खास असर नहीं देखने को मिला है।


  रविवार सुबह से ही पारा बढ़ने लगा। दोपहर होने तक तापमान ने 44.5 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छुआ। पूरे दिन कड़ाके की धूप और चढ़ते पारे से भीषण गर्मी का अहसास लोगों को हुआ। इस उमस भरी गर्मी के चलते लोग पूरे दिन पसीने से तर दिखे। वहीं लोगों ने दोपहर के समय घरों में दुबकना ही उचित समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed