{"_id":"67e82e700857549a72041560","slug":"officers-should-expedite-development-projects-minister-in-charge-auraiya-news-c-211-1-aur1007-124127-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास परियोजनाओं में तेजी लाएं अफसर : प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास परियोजनाओं में तेजी लाएं अफसर : प्रभारी मंत्री
विज्ञापन
औरैया। महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की राज्यमंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने शनिवार को पहले कलेक्ट्रेट में अफसरों के संग बैठक की। समीक्षा बैठक में उन्होंने विकास परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रगति रिपोर्ट पर नजर डालते हुए अफसर को सूझबूझ से संचालन करने को कहा।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता बरती जाएगी तो संबंधित पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने विद्युत विभाग की प्राप्त शिकायतों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे हैं कार्यों को जल्द पूरा कराने के लिए कहा। अवशेष निर्माण कार्य को समय सीमा के अनुरूप मानक व गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने शांति कानून व्यवस्था के संबंध में एसपी अभिजित आर शंकर से जानकारी ली। आगामी त्योहारों को लेकर चौकसी बरतने को कहा।
डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों व सुझावों पर अमल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद की सात बड़ी ग्राम पंचायतों को पुरानी गायन प्रथा को बनाए रखने के लिए संचालित गायन मंडलीय को वाद्य यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। इस मौके पर एडीएम महेंद्र पाल सिंह, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार मौर्य, सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार, वनाधिकारी राकेश सिंह, एएसपी आलोक मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, भाजपा जिला प्रभारी आनंद सिंह, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।