फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Officers involved in the selection of land to build electrical substations

विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण को भूमि चयन में जुटे अफसर

Wed, 07 Jan 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 07 Jan 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
Officers involved in the selection of land to build electrical substations

कसबों और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत भार क्षमता विभाजित करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा जिले में सात नए विद्युत उप केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। केंद्रों की स्थापना को जहां विभाग भूमि चयन की कवायद में जुट गया है। 

विज्ञापन


वहीं एक्सईएन कार्यालय से एमडी कार्यालय को भेजी प्रस्तावित फाइल को संस्तुति के बाद बोर्ड ऑफ डायरेक्टर कार्यालय में स्वीकृति के लिए भेजी गई है।
 
विद्युत विभाग ने आपूर्ति सुचारू रखने के लिए 33/11 केवीए के ग्राम भगौतीपुर, सेहुद, सेंगनपुट्ठा, लहरापुर, हरचंदपुर, नदूपुर व कुदरकोट में विद्युत उप केंद्र बनाया जाना प्रस्तावित किया है।
विज्ञापन


इसको लेकर एक्सईएन कार्यालय द्वारा एमडी कार्यालय आगरा को भेजी गई प्रस्तावित फाइल पर एमडी की स्वीकृति मिल गई है। एमडी कार्यालय ने उक्त फाइल को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर कार्यालय लखनऊ भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विभागीय अधिकारियों को उम्मीद है कि जल्द ही उक्त विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण के लिए बीओडी कार्यालय से हरी झंडी मिल जाएगी। वहीं स्वीकृति मिलने पर संबंधित विंग ने मार्च में उक्त उप केंद्रों के निर्माण का कार्य शुरू कराने की बात कही है।

विभाग की ओर से चयनित गांवों में भूमि चयन की कवायद शुरू कर दी गई है। इन उप केंद्रों से विद्युत आपूर्ति शुरू होने की सूरत में जिले के 400 गांवों को न केवल निर्बाध विद्युतापूर्ति मिलने लगेगी बल्कि ग्रामीणों को लो वोल्टेज की समस्या से भी छुटकारा मिल सकेगा।

 
विद्युत आपूर्ति के ढांचे में सुधार करने के लिए जिले में नए विद्युत उप केंद्र स्थापित कराए जाने जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए सात नए विद्युत उप केंद्र निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उम्मीद है उक्त प्रस्तावों को जल्द ही शासन से स्वीकृति मिल जाएगी।- धनीराम मौर्य, अधीक्षण अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed